{"_id":"62fe877c9363490656119aba","slug":"aligarh-fir-on-students-who-raised-pro-pak-slogans-in-tiranga-yatra-aligarh-news-ali2984111110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : तिरंगा यात्रा में पाक समर्थित नारे लगाने वाले छात्रों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : तिरंगा यात्रा में पाक समर्थित नारे लगाने वाले छात्रों पर एफआईआर
विज्ञापन
एसके इंटर कॉलेज जलाली की ओर से 13 अगस्त को निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान कुछ छात्रों द्वारा पाकिस्तान के समर्थन में की गई नारेबाजी पर बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज हो गई है। जलाली चौकी इंचार्ज की ओर से अज्ञात छात्रों के विरुद्ध धारा 153 बी के तहत रिपोर्ट लिखाई गई है। वहीं, कॉलेज के प्रिंसिपल और प्रबंधक को भी धारा 188 का उल्लंघन करने का आरोपी बनाया गया है।
एस के इंटर कॉलेज की तिरंगा यात्रा के दौरान कुछ छात्रों पर पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने का आरोप लगा था। इसका वीडियो बनाकर कुछ लोगों ने कॉलेज में भी दिया था। पांच दिन बाद भी यह वीडियो कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को नहीं दिया।
इससे नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, आरएसएस और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार की सुबह कॉलेज पहुंचकर नारेबाजी और आरोपी छात्रों पर कार्रवाई की मांग उठाई। प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद तिरंगा यात्रा के दौरान हुई घटना का वीडियो भी पुलिस को भेज दिया गया।
विज्ञापन
वीडियो देखने के बाद बृहस्पतिवार देर शाम जलाली चौकी प्रभारी अरविंद चौधरी की ओर से अज्ञात छात्रों के विरुद्ध धारा 153 बी (भारत की प्रभुता और अखंडता की मर्यादा में न रहकर राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डाला जाना) के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रदर्शन करने वालों में एबीवीपी के विभाग सह संयोजक अनुज गुप्ता, प्रबल प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य रवि कुमार, भीषमपाल सिंह, राहुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
कॉलेज प्रशासन का दावा, किसी बाहरी ने लगाए नारे
तिरंगा यात्रा के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी पर एसके इंटर कॉलेज प्रशासन ने अपने यहां पढ़ने वाले छात्रों को क्लीन चिट दे दी है। बृहस्पतिवार की दोपहर जांच समिति की रिपोर्ट में क्लीन चिट देते हुए कहा गया है कि तिरंगा यात्रा के दौरान किसी अज्ञात बाइक सवार ने नारेबाजी की थी। समिति ने यह जांच रिपोर्ट प्रिंसिपल को सौंप दी है।
छर्रा विधायक ने ली घटना को जानकारी
बृहस्पतिवार की दोपहर छर्रा विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह ने प्रधानाचार्य ललित मोहन सिंह से प्रकरण की जानकारी ली। घटना के वीडियो के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की बात जिम्मेदारों से कही।