अलीगढ़ : युगल और मिश्रित युगल अलीगढ़ व हापुड़ के बीच फाइनल
सार
रविवार को विजडम पब्लिक स्कूल और स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालक के एकल के सेमीफाइनल में अंश विशाल गुप्ता प्रयागराज और देव माहेश्वरी नोएडा व आराध्य शर्मा बुलंदशहर और आकाश सिंह लखनऊ के बीच खेले जाएंगे। युगल का फाइनल रमा सिंह व सुजाता सिंह अलीगढ़ और सिद्धि भारद्वाज व सिद्धि राठी हापुड़ के बीच होगा। इस अवसर पर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष विवेक बंसल, सचिव कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, मोहित अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अतिन गुप्ता, खुसरो मारूफ , विकास चौहान, लवली चौधरी, प्रभात चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन