{"_id":"62f2ad90176738376e4ba1a9","slug":"aligarh-father-reached-to-testify-against-son-accused-of-robbing-his-mother-in-the-house-city-office-news-ali2978749182","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : घर में लूट-मां के कत्ल के आरोपी बेटे के खिलाफ गवाही देने पहुंचा पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : घर में लूट-मां के कत्ल के आरोपी बेटे के खिलाफ गवाही देने पहुंचा पिता
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
एटा चुंगी से सटी सरोज नगर कॉलोनी में कुलदीप ज्वैलर्स के घर एक करोड़ की लूट और कुलदीप की पत्नी की हत्या में आरोपी बेटे व उसके दोस्तों के खिलाफ गवाही शुरू हो गई। पहली गवाही देने के लिए खुद कुलदीप अदालत में हाजिर हुए। हालांकि अभी गवाही शेष रह गई है। इसके लिए अदालत ने अगली तारीख पर तलब किया है।
अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता एडीजीसी अमर सिंह तोमर के अनुसार, 19 फरवरी 2021 को दिनदहाड़े कुलदीप के घर में लूट के दौरान उनकी पत्नी कंचन वर्मा की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने कुलदीप के बेटे योगेश उर्फ राजा, उसकी पत्नी सोनम उर्फ चित्रा व सहेली शेहजल चौहान व शेहजल के प्रेमी को गिरफ्तार कर घर से लूटा गया एक करोड़ से अधिक का माल बरामद किया था।
चारों आरोपियों पर एडीजे-प्रथम की अदालत में नवंबर माह में आरोप तय कर ट्रायल शुरू कर दिया गया था। पहले गवाह के रूप में वादी कुलदीप को तलब किया गया था। लगातार तलबी के बाद भी कुलदीप हाजिर नहीं हुए। अदालत की सख्ती के चलते सोमवार को कुलदीप ने अदालत पहुंचकर गवाही दी। एडीजीसी के अनुसार अभी गवाही शेष रह गई है। अब अगली तारीख पर कुलदीप को तलब किया गया है।