फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: father of vegetable seller dies in road accident, son injured

अलीगढ़: सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता पिता की मौत, बेटा घायल

Wed, 23 Sep 2020 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: father of vegetable seller dies in road accident, son injured
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

मडराक क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर बाद हुए एक सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को चालक सहित पुलिस ने पकड़ लिया। गांधी पार्क इलाके के मोहल्ला नगला मानसिक में रहने वाले 50 वर्षीय डोरीलाल सब्जी बेचने का काम करते थे।
मंगलवार को वह अपने बेटे सूरजपाल के साथ हाथरस की तहसील सासनी की मंडी से सब्जी फल आदि खरीद कर घर वापस आ रहे थे। उनका माल उनकी बाइक ढकेल में लदा हुआ था। जैसे ही यह लोग मडराक के पड़िया वली गांव के पास पहुंचे तो एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर इनकी बाइक ढकेल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस हादसे में डोरीलाल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि घायल अवस्था में उनके बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को गांधीपार्क पुलिस ने बौनेर के पास से पकड़कर मडराक पुलिस को सौंप दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed