{"_id":"601c5211ec99de5c8e650517","slug":"aligarh-farmers-accepted-tikait-s-advice","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ के किसानों ने मानी टिकैत की बात, कल जिले में ही तीन घंटे करेंगे सड़कें जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ के किसानों ने मानी टिकैत की बात, कल जिले में ही तीन घंटे करेंगे सड़कें जाम
Fri, 05 Feb 2021 01:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा (अलीगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा (अलीगढ़)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
गोंडा में सर्वसमाज की पंचायत...
- फोटो : amar ujala
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर किसानों ने पांच फरवरी को गाजीपुर सीमा कूच का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। अब छह फरवरी को जिले में ही दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किसान सड़कों पर रहकर चक्का जाम करेंगे।
गोंडा कस्बे के गांधी स्मारक पार्क में किसान एकता मंच के बैनर तले चल रहे किसानों के क्रमिक धरनास्थल पर निर्णय लिया गया कि भाकियू के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर फिलहाल किसान घर पर ही तैयार हालत में रहेंगे। छह फरवरी को दोपहर में तीन घंटे तक सड़कें जाम की जाएंगी।
इस दौरान चक्का जाम वाले रास्तों पर एंबुलेंस व आपातकालीन वाहनों को रास्ता दिया जाएगा। इसके लिए वालंटियर की टीम बनाई जाएगी। किसानों का चक्का जाम पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा। धरने में जगराम सिंह, कैप्टन हरपाल सिंह, राजा जाट, अनिल कन्नू, धर्मेंद्र पाइंदापुर, यशपाल सिंह फौजी, राकेश प्रधान, रौतान सिंह, राज सिंह, रवीकरन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विधायक-सांसद के पहुंचने पर रजावल निवासी दिखाएंगे काले झंडे
बृहस्पतिवार को गांव रजावल में हुई पंचायत में महिलाएं भी शामिल हुईं। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के सांसद अथवा विधायक किसी सभा अथवा बैठक में शामिल होने के लिए रजावल आएंगे तो उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे। तय किया गया कि गांव के मुख्य मार्ग पर चेतावनी बैनर व काले झंडे लगाए जाएंगे।
कहा कि भाजपा के सांसद व विधायक समय रहते किसानों के आक्रोश से सरकार को अवगत कराते हुए किसान व मजदूरों के हित में तीनों काले कृषि कानूनों को वापस करने की सिफारिश सरकार से करें। पंचायत में देवेंद्री देवी पूर्व प्रधान, प्रेमवती देवी, रामवती देवी, शीला देवी, रामप्रकाश प्रधान, कन्हैया लाल, हरी सिंह, बांके लाल, विनोद कुमार, मुन्ना लाल, पूरन सिंह, संजय सिंह, बहादुर सिंह, श्यामवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, पूरन सिंह, धर्मवीर सिंह, मोहन सिंह, हरवीर सिंह, प्रेमपाल सिंह, बालो सिंह मौजूद रहे।
चक्का जाम में अधिक संख्या में शामिल हों किसान
भारतीय किसान यूनियन की ओर से अतरौली रोड स्थित इस्माइलपुर गेट पर छठवें दिन कृषि कानूनों के विरोध में धरना जारी रहा। 6 फरवरी को होने वाले चक्का जाम की तैयारियों पर धरनास्थल पर चर्चा की गई। अर्जुन सिंह ने चक्का जाम में अधिक संख्या में किसानों से शामिल होने का आह्वान किया। धरने में जगदीश यादव, श्यौदान सिंह, दाताराम, बाबी चौधरी, साकिर, नफीस, छोटेलाल मौजूद रहे।
सपा ने किसानों से किया आह्वान, भाजपा को वोट न दें
गांव नौंगवा में धनीपुर के पूर्व ब्लाक ठा. तेजवीर सिंह और आदित्य जुनूनी के नेतृत्व में किसान पंचायत हुई। इसमें किसानों की समस्याएं सुनने के साथ ही दोनों नेताओं ने किसानों से आह्वान किया कि भविष्य में भाजपा को वोट न दें। कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करना है। 2022 में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है। सपा के इस कार्यक्रम में विकास यादव, छविराम यादव, पुष्पेंद्र यादव, सचिन दीक्षित, अवनीश यादव, आमिर सिद्दीकी, ललित सिंह, भीम सेन, संजय आदि मौजूद रहे।