{"_id":"627179d4d75d066db742e08b","slug":"aligarh-explanation-sought-from-assistant-commissioner-food-city-office-news-ali2907149140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : सहायक आयुक्त खाद्य से मांगा गया स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : सहायक आयुक्त खाद्य से मांगा गया स्पष्टीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
मेरठ में तैनाती के दौरान नोएडा की एक नामी गुटखा कंपनी पर कार्रवाई में अनियमितताओं के आरोप में यहां तैनात सहायक आयुक्त खाद्य रामनरेश यादव फंस गए हैं। इसे लेकर शासन स्तर से विशेष सचिव रेणु तिवारी ने पत्र जारी कर उनसे 15 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
इस पत्र के अनुसार, 17 जनवरी 2017 में मेरठ में बतौर सहायक आयुक्त खाद्य के पद पर तैनात रामनरेश यादव ने नोएडा की टीम संग नामी गुटखा कंपनी पर कार्रवाई की थी। इस दौरान एक हजार टन से अधिक माल सीज किया था।
आरोप है कि इस कार्रवाई में दस्तावेजों में हेरफेर कर व केमिकल एसेंस के नाम छिपाकर गुटखा कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। इसी को लेकर अब उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसे लेकर सहायक आयुक्त खाद्य रामनरेश यादव का कहना है कि उन्होंने शासन स्तर के अधिकारियों की निगरानी में पूरी कार्रवाई की थी, जो लोग शिकायत कर रहे हैं, वे गलत हैं।