फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh exhibition from January 29 Finance and Parliamentary Affairs Minister Suresh Khanna inaugurate

Aligarh Mahotsav: अलीगढ़ की नुमाइश 29 जनवरी से, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना करेंगे उद्घाटन

Fri, 27 Jan 2023 03:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 27 Jan 2023 03:44 PM IST
सार

अलीगढ़ की नुमाइश का उद्घाटन 29 जनवरी को कृष्णांजलि नाट्यशाला में अपराह्न एक बजे होगा। यूपी के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना मुख्य अतिथि बतौर अलीगढ़ महोत्सव 2023 का शुभारम्भ करेंगे।

विज्ञापन
Aligarh exhibition from January 29 Finance and Parliamentary Affairs Minister Suresh Khanna inaugurate
अलीगढ़ नुमाइश गेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ की राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी 29 जनवरी से शुरू होने जा रही है। यूपी के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह और राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान भी शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


अलीगढ़ की नुमाइश का उद्घाटन कृष्णांजलि नाट्यशाला में अपराह्न एक बजे होगा। यूपी के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना मुख्य अतिथि बतौर अलीगढ़ महोत्सव 2023 का शुभारम्भ करेंगे। इनके साथ में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह और राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान भी मंचासीन रहेंगे। इस बार नुमाइश 25 दिन तक लगकर 22 फरवरी को समाप्त होगी।
विज्ञापन


ये हैं विशिष्ट अतिथि
नुमाइश के उद्घाटन में अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, एटा सांसद राजवीर सिंह, हाथरस सांसद राजवीर सिंह दिलेर, बरौली विधायक ठा जयवीर सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर, छर्रा विधायक ठा रवेंद्र पाल सिंह, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, एमएलसी ऋषिपाल सिंह, डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ आकाश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नुमाइश के शुभारम्भ पर भाजपा के सह प्रभारी केंद्रीय कार्यक्रम एवं बैठक आर पी सिंह, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार अध्यक्ष ठा रघुराज सिंह, एएमयू कुलपति प्रो तारिक मंसूर, राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विवि कुलपति प्रो चंद्रशेखर, कमिश्नर नवदीप रिणवा, डीआईजी दीपक कुमार, एसएसपी कलानिधि नैथानी, एडीए वीसी अतुल वत्स, नगर आयुक्त अमित आसेरी, अपन आयुक्त डॉ कंचन सरन  शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed