फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Exhibition

सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ बच्चों ने जल और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया

Wed, 10 Feb 2021 01:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Exhibition
कृष्णांजलि नाट्यशाला मंच पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : CITY OFFICE
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी मैं कृष्णांजलि नाट्यशाला में मंगलवार की रात अर्थ सोसायटी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिसमें विभिन्न स्कूलों के बाल कलाकारों के साथ मुंबई से आए कुछ कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में एसजेडी पब्लिक स्कूल सहित अन्य स्कूलों के बच्चों ने अभी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस दौरान बाल कलाकारों में जल संरक्षण और पर्यावरण के संरक्षण पर जोर देने वाली अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को सोच विचार करने पर मजबूर कर दिया।

इंडियन आईडल सीजन 3 के रनर अप गौरव गोस्वामी ने अलग-अलग फिल्मी गीतों को प्रस्तुत किया। दिल्ली से आई पूजा मुद्गल ने गीत के साथ अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की संयोजक रूही खान रहीं। इस अवसर पर सरदार भूपेंद्र सिंह, अशोक शर्मा जेल रोड, ठाकुर पीके सिंह, आरके तिवारी एडवोकेट आदि मौजूद रहे। देर रात तक दर्शक नाट्यशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम और गीत संगीत की प्रस्तुति का आनंद लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed