फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Excellent performance of coaching in AMU B.Tech entrance examination

अलीगढ़ : एएमयू बीटेक प्रवेश परीक्षा में कोचिंगों का शानदार प्रदर्शन

Mon, 25 Oct 2021 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Excellent performance of coaching in AMU B.Tech entrance examination
एएमयू के बीटेक प्रवेश परीक्षा में पास होने पर मोहम्मद सारिम, हिमांशु, तन्मय गर्ग, मानवेन्द्र सिं? - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) बीटेक प्रवेश परीक्षा में कोचिंग संस्थानों ने शानदार प्रदर्शन का दावा किया है। पिछले दिनों एएमयू ने बीटेक प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी किया था। बीटेक प्रवेश परीक्षा में बंसल क्लासेस के चार विद्यार्थियों ने टॉप 20 में रैंक लाकर कीर्तिमान बनाया है।
विज्ञापन

इनमें मोहम्मद सारिम ने 12वीं रैंक, हिमांशु ने 13वीं रैंक, तन्मय गर्ग ने 15वीं रैंक, मानवेंद्र सिंह होल्कर ने 17वीं रैंक, लतांशु वार्ष्णेय ने 21वीं रैंक, सुमिर वत्स ने 24वीं रैंक, सूर्यांश बंसल ने 38वीं रैंक, अमन कुमार ने 40वीं रैंक, वरुण अग्रवाल ने 75वीं रैंक, वेदांश वार्ष्णेय ने 91वीं रैंक, ललित कुमार सिंह ने 92वीं रैंक, हसन मोहम्मद साद ने 102वीं रैंक, आदित्य ने 120वीं रैंक, मोनल गुप्ता ने 123वीं रैंक, कुलसुम मसूद ने 123वीं रैंक, प्रत्यक्षा ने 156वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक डॉ. रजत प्रताप सिंह, फरान शिकोह, जाहिद तारिक, डॉ. श्रुति, शाखा प्रबंधक मोहम्मद ताबिश उस्मानी ने बताया कि 40 से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की है। सिनर्जी क्लासेस के 30 से अधिक विद्यार्थियों ने टॉप रैंक हासिल की। इनमें आयुष वार्ष्णेय ने दूसरी रैंक, अंश चौधरी ने छठवीं, हिमांशु ने 13, तन्मय गर्ग ने 15, साहिल ने 48, स्वप्निल ने 69, वरुण ने 75वीं रैंक हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक आरवी चौधरी, ऐमन बिलग्रामी, पुरुषोत्तम, दिनेश कुमार भारद्वाज ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अवंति लर्निंग सेंटर क्वालिटी कैंपस के विद्यार्थियों ने भी शानदार सफलता अर्जित की। युवराज वार्ष्णेय को पांचवीं रैंक मिली। इनके अलावा, राज अग्रवाल, सना खान, अभिषेक आदि को सफलता मिली। संस्थान के नार्थ इंडिया हेड डॉ. मनीष कुमार व जोनल हेड जैद वाहिद ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed