फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Encroachment demolished at Shamshad Market intersection, protest

अलीगढ़: शमशाद मार्केट चौराहे पर अतिक्रमण ध्वस्त, विरोध

Thu, 23 Dec 2021 03:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 03:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Encroachment demolished at Shamshad Market intersection, protest
शमशाद मार्केट से किला रोड पर अतिक्रमण अभियान में अतिक्रमण हटाता महाबली। - फोटो : CITY OFFICE
शमशाद मार्केट के पास कुछ दुकानदारों के विरोध के बीच महाबली गरजा। नगर निगम
विज्ञापन

के अधिकारियों ने अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। अतिक्रमण करने वाले एवं गंदगी
फैलाने वाले दुकानदारों से 25 हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूला गया।
सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में बुधवार को शमशाद मार्केट चौराहे से किला
रोड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। वेंडिंग जोन के निर्माण के बावजूद नाले एवं
सड़क पर अतिक्रमण की समस्या बरकरार है।
अभियान के दौरान दुकानदारों ने विरोध भी
किया लेकिन नगर निगम के अधिकारी नहीं रुके। जेसीबी से अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया
गया। गंदगी फैलाने वाले लोगों से 25 हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। सहायक नगर
आयुक्त ने बताया कि कुछ लोग नाले व सड़क पर अतिक्रमण कर लिए थे, जिन्हें हटाया गया।
यातायात एवं नाली व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए अभियान चलाया गया। अभियान के
पहले वीडियो रिकार्डिंग एवं फोटोग्राफी भी कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार
को शमशाद मार्केट चौराहे से अनूपशहर रोड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले और
जल निकासी व्यवस्था को प्रभावित करने वाले लोगों को चिन्हित किया गया है। दोषी लोगों
के खिलाफ सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कूड़ादान नहीं रखने पर रोज 500 रुपये जुर्माना
सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह ने कहा कि पथ विक्रेता एवं अन्य सभी
दुकानदारों को अपने पास कूड़ादान (डस्टबिन) रखना होगा और गंदगी को उसमें डालना होगा।
उन्होंने बताया कि डस्टबिन की जांच नियमित की जाएगी। दुकान एवं ढकेल के पास डस्टबिन नहीं मिलने पर प्रतिदिन 500 रुपये के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed