फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Empty can of kerosene found at woman's house burnt by fire

अलीगढ़: आग से जली महिला के घर मिली केरोसिन की खाली कैन

Sat, 06 Nov 2021 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Empty can of kerosene found at woman's house burnt by fire
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र की स्वर्ण जयंती नगर कॉलोनी में नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमल सिंह के घर में आशा महिला के जलने के मामले में अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। हालांकि जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं पुलिस जांच में महिला के घर से दस लीटर की एक खाली कैन मिली है, जिसमें कुछ केरोसिन शेष है। अभी पुलिस जांच व साक्ष्य जुटाने के बाद ही कुछ कहने की स्थिति में होगी।
विज्ञापन

वाकया सोमवार रात का है, जब कमल सिंह के घर के बरामदे में रात करीब 12 बजे महिला जल रही थी और आग की लपटों से घिरी थी। शोरशराबे पर एकत्रित पड़ोसियों ने पुलिस को खबर दी, तब महिला को बचाते हुए अस्पताल भेजा था। इस महिला की पहचान छर्रा सीएचसी में तैनात आशा वर्कर विमला निवासी गोकुलेशपुरम देवसैनी क्वार्सी के रूप में हुई।
विज्ञापन

हालांकि महिला ने अपने बयान में घर बुलाकर डॉक्टर की पत्नी पर चाय पिलाते समय बातचीत में धमकाने और पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर धकिया देने का आरोप लगाया है। इसी आरोप के आधार पर विमला के पिता ने डॉक्टर व उनकी पत्नी पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मंगलवार रात पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें महिला हाथ में कैन लिए खुद डॉक्टर के घर जाते हुए दिखाई दे रही है। मगर घायल महिला अपने बयान पर कायम है। ऐसे में पुलिस को साक्ष्य संकलित करना चुनौती बना हुआ है। लगातार पुलिस सच सामने लाने के लिए साक्ष्य संकलन में जुटी है। इसी क्रम में महिला के घर पहुंचकर जांच की गई।

इंस्पेक्टर विजय सिंह के अनुसार घर में एक दस लीटर की खाली कैन मिली है, जिसमें केरोसिन बचा मिला है। अब यह जांच व साक्ष्य संकलन के बाद ही तय हो सकेगा कि कहीं इसी में से केरोसिन लेकर तो नहीं गई थी। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। वह अपने बयान पर कायम है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द किसी नतीजे पर पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed