फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Election Result 2022Aligarh Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi

UP Election Result: पूरे प्रदेश में भाजपा निर्णायक बढ़त की ओर, अलीगढ़ में सात में से चार सीटों पर भाजपा जीती

Thu, 10 Mar 2022 05:33 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अलीगढ़
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अलीगढ़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 10 Mar 2022 05:33 PM IST
सार

कोल विधान सभा सीट से भाजपा के अनिल पराशर जीते गए हैं। उन्होंने 1,07,495 सपा प्रत्याशी शाह अज्जू को 5527 वोटों से हरा दिया है। बरौली सीट से भी भाजपा के जयवीर सिंह ने जीत दर्ज की है। जयवीर सिंह को 1,46,340 वोट मिले हैं।

विज्ञापन
Aligarh Election Result 2022Aligarh Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi
भाजपा - फोटो : फाइल

विस्तार

अलीगढ़ जिले की सात विधानसभा सीटों पर दो सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है जबकि तीन पर बढ़त बनाई हुई है। दो सीटों पर सपा ने बढ़त बनाई हुई है।

विज्ञापन


कोल विधान सभा सीट से भाजपा के अनिल पराशर जीते गए हैं। उन्होंने 1,07,495 सपा प्रत्याशी शाह अज्जू को 5527 वोटों से हरा दिया है। बरौली सीट से भी भाजपा के जयवीर सिंह ने जीत दर्ज की है। जयवीर सिंह को 1,46,340 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी को 56,826 मिले हैं। इनकी जीत का अंतर 89,515 रहा है।

विज्ञापन

अलीगढ़ सदर सीट पर भाजपा की मुक्ता राजा ने सपा के जफर आलम को हरा दिया है। जफर आलम को 1,06,941 वोट मिले हैं तो मुक्ता राजा को 1,19,440 वोट मिले हैं। अतरौली विधानसभा पर सपा प्रत्याशी वीरेश यादव को 31,749 वोट मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी को 59,014 वोट मिले हैं।  

छर्रा विधानसभा सीट पर सपा उम्मीदवार लक्ष्मी धनगर 37,936 वोट के साथ आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के रवेंद्र पाल सिंह को 37,176 वोट मिले हैं। खैर विधानसभा सीट पर भाजपा के अनूप वाल्मीकि 75,813 सीटों पर आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर बसपा की चारू केन को 39,910 वोट मिले हैं। इगलास विधानसभा सीट पर भाजपा के 87,525 वोट के साथ पहले नंबर पर हैं जबकि दूसरे स्थान पर रालोद गठबंधन प्रत्याशी वीरपाल दिवाकर को 46,993 वोट मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed