फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Eight people died due to fever in village Datawali

अलीगढ़ : गांव दतावली में बुखार से आठ लोगों की गई जान

Sun, 17 Oct 2021 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Eight people died due to fever in village Datawali
गांव दतावली में ग्रामीणों की जांच करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ.पंकज मिश्रा। - फोटो : CHHARRA
पिछले 30 घंटे में अतरौली तहसील के बरला के समीप दतावली गांव में बुखार से आठ लोगों मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में शनिवार को हड़कंप मच गया। सूचना पर सीएमओ ने सात टीमों को गांव के लिए रवाना किया। इन टीमों ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की और दवाएं वितरित कीं।
विज्ञापन

छर्रा विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह ने शनिवार को दतावली गांव के लोगों का हाल जाना। इस दौरान पता चला कि एक ही परिवार के चार सदस्य अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें 70 वर्षीय भूदेवी पत्नी विशन स्वरूप ने दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन

इनके अलावा, गांव के 30 वर्षीय अजय पुत्र रक्षपाल, 32 वर्षीय शाइस्ता पत्नी शाकिर, 14 वर्षीय विशाल पुत्र नेत्रपाल, 15 वर्षीय प्रीति पुत्री महीपाल, 15 वर्षीय राखी पुत्री राम अवतार, 25 वर्षीय विनोद पुत्र रामपाल व 11 वर्षीय गर्विता सिंह पुत्री राजवीर सिंह की 30 घंटे के अंदर बुखार की चपेट में आकर मौत हो गई है। लगातार हो रही मौतों से गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूदेवी के दोनों पुत्र धर्मेंद्र व देवेंद्र सहित लता पत्नी शैलेंद्र, सोनम पुत्री शैलेंद्र, मुकेश पुत्र हुकुम सिंह, अनिल पुत्र वीरेंद्र शर्मा और कई ग्रामीण बुखार की चपेट में निजी अस्पताल व जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार करा रहे हैं। छर्रा विधायक के साथ स्वास्थ्य विभाग की सात टीमें गांव पहुंची और विभिन्न ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं वितरित कीं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि गांव में चार शिविर लगाये गए हैं। जिसमें ग्रामीणों को दवा वितरण करने के साथ कार्य कर रहीं सात टीमों ने डोर टू डोर जाकर सर्वे किया है। तीन ग्रामीणों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती भी कराया गया है।

आठ दिन में 20 से अधिक लोगों की हुई मौत
पूर्व जिला पंचायत सदस्य लोकेश शर्मा ने बताया कि पिछले आठ दिन में 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं। बड़ी संख्या में लोग बीमार चल रहे है। शनिवार को एक ही दिन में आठ मौतें होने से ग्रामीण भयभीत हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed