फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Effective action should be taken in cases related to harassment of women: Vimla Batham

अलीगढ़ : महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में हो प्रभावी कार्रवाई : विमला बाथम

Sat, 23 Jul 2022 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Effective action should be taken in cases related to harassment of women: Vimla Batham
सर्किट हाउस में जनसुनवाई करतीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम। अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
महिला कल्याण विभाग की ओर से चलाए जा रहे मिशन शक्ति-4 के तहत शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने महिलाओं की समस्याओं को लेकर सर्किट हाउस में जन सुनवाई की। वहीं तहसील कोल में चौपाल लगाकर महिला अधिकारों एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अफसरों से कहा कि महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में प्रभावी सुनवाई के साथ ही उनका निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन

जन सुनवाई में 52 महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखीं। इनमें से 16 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष मामलों को जल्द निपटारे के निर्देशों के साथ संबंधित को सौंप दिया। अधिकतर समस्याएं घरेलू विवाद, संपत्ति बंटवारे, सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने आदि को लेकर थीं।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने अफसरों से कहा कि महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में प्रभावी सुनवाई के साथ ही उनका निस्तारण कराया जाए। अधिकांश मामलों मेें यही देखने को मिलता है कि पीड़ित न्याय के लिए परेशान घूमते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं को सरकारी योजनाओं लाभ जरूर मिले। उन्होंने विधवा पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, मिशन शक्ति स्वावलंबन कार्यक्रम और सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाना सरकार का महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम है।
एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि महिलाओं से जुड़ी जो भी शिकायतें मिलती हैं, उनका शीघ्र निस्तारण किया जाता है। प्रत्येक थाने पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर महिला कर्मियों द्वारा 24 घंटे शिकायतें सुनी जाती हैं।

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी एवं रामसखी कठेरिया ने भी चौपाल में जन शिकायतों को सुना। संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह ने किया। यहां एसपी क्राइम रजनी, एसडीएम मोहम्मद जफर, सीओ राघवेंद्र सिंह, मोहसिन खान, विशाल चौधरी, श्वेताभ पांडेय, एडीआईओएस सुभाष बाबू गौतम, डिप्टी बीएसए चंद्र भूषण प्रसाद, सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed