फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Earthworm may be affected by Corona virus

अलीगढ़ : कोरोना वायरस पर भारी पड़ सकता है केंचुआ

Tue, 16 Jun 2020 07:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Earthworm may be affected by Corona virus
वर्मीकंपोस्ट। - फोटो : CITY OFFICE
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए केंचुए वाली खाद (जैविक खाद) से प्राप्त की गई उपज कारगर साबित हो सकती है। किसानों का मित्र कहा जाने वाला केंचुआ कोरोना वायरस से जंग में इंसानों का मददगार हो सकता है। ऐसा दावा किया है धर्म समाज डिग्री कॉलेज में केमिस्ट्री विभाग के प्रवक्ता और केंचुए की खाद पर लंबे समय से काम करने वाले डॉक्टर शैलेंद्र पाल सिंह।
विज्ञापन

उनका कहना है कि केंचुए से बनाई गई खाद और इससे प्राप्त हुई उपज में केमिकल पेस्टीसाइडस नहीं होते हैं। जब कीटनाशक कम हो जाएंगे तो शरीर में एंटी ऑक्सीडेंट अपने आप बढ़ जाएंगे। टॉक्सिक का लेवल कम हो जाएगा। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होगा। लेकिन डॉक्टर शैलेंद्र पाल सिंह इसके दूसरे पहलू पर भी रोशनी डालते हैं और कहते हैं कि केंचुए वाली खाद से उपज हासिल करना एक बहुत ही श्रम साध्य और समय अधिक लगने वाला कार्य है। इसके लिए संयम की आवश्यकता होती है। साथ ही इससे प्राप्त हुई उपज की मांग भी अभी बाजार में उस प्रकार नहीं है जितनी सामान्य उपज की है।
विज्ञापन

इसलिए किसान इस तरफ रुख करने में कतराता है। अहम बात यह है कि सरकार की ओर से कोई प्रोत्साहन नहीं दिया जा रहा है। अगर सरकार चाहती है कि पैदावार बढ़ाने में इस प्रकार की जैविक खाद का प्रयोग किया जाए तो इसके लिए किसानों को आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही जैविक खाद के उत्पादन का अच्छा मूल्य भी मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed