{"_id":"61c7816c296103053c67ea7b","slug":"aligarh-dust-will-not-fly-at-harduaganj-station-water-will-be-sprinkled-city-office-news-ali2815202145","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : हरदुआगंज स्टेशन पर नहीं उड़ेगी धूल, पानी का होगा छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : हरदुआगंज स्टेशन पर नहीं उड़ेगी धूल, पानी का होगा छिड़काव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदुआगंज रेलवे स्टेशन के आसपास आधा दर्जन गांवों में क्लिंकर की उड़ने वाली धूल से परेशान ग्रामीणों को अब परेशानी नहीं होगी। क्योंकि अब पानी का छिड़काव कर धूल को उड़ने से रोका जाएगा। रेलवे ने अमर उजाला में छपी क्लिंकर की धूल से छह गांवों के लोगों की फूल रहीं सांसें खबर का संज्ञान लिया है। इसके लिए स्टेशन अधीक्षक व मार्ग पर्यवेक्षक को नियमित रूप से पानी टैंकर की मदद से छिड़काव के साथ ही मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी है।
पिछले दिनों कासिमपुर, साथा, छेरत में खुली सीमेंट फैक्टिरियों में क्लिंकर की होने वाली लोडिंग-अनलोडिंग से आसपास के कासिमपुर देहात, रामपुर, साथा, खेरूपुरा, नगौला आदि समेत आधा दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को उड़ने वाली धूल बेहद परेशान कर रही है। यहां तक की धूल से उनकी सांसें तक अटक जा रही हैं।
साथा गांव के कुछ ग्रामीणों ने हरदुआगंज स्टेशन पर आने वाली रैक से उड़ने वाली धूल से उन्हें बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व क्षेत्रीय कार्यालय में इसकी शिकायत की थी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रदूषण के मानकों के स्तर की जांच-पड़ताल करायी तो वह निर्धारित से कहीं अधिक पाया गया।
विज्ञापन
इस पर बोर्ड ने हरदुआगंज के स्टेशन अधीक्षक को नोटिस भेजकर लोडिंग -अनलोडिंग के रास्ते व स्टेशन तक टैंकर की मदद से पानी के छिड़काव कराने का निर्देश दिया है। इसके बाद रेलवे के अफसरों ने प्रदूषण का स्तर सुधारने के लिए लोडिंग-अनलोडिंग रोड व स्टेशन के आस-पास पौधे रोपने का काम बुधवार से शुरू करा दिया। नर्सरी से पौधे मंगवाए गए हैं। टूंडला के डीटीएम ने भी हरदुआगंज के स्टेशन अधीक्षक व मार्ग पर्यवेक्षक को पानी के छिड़काव के साथ ही उसकी मॉनीटरिंग करने को भी कहा है।
- अमर उजाला ने आमजन से जुड़ी ज्वलंत समस्या को संज्ञान में लाने का कार्य किया है। इसके लिए वह बधाई का पात्र है। एनजीटी की जारी गाइड लाइन के पालन के साथ ही प्रदूषण रोकने के लिए हरसंभव उपाय किए जा रहे हैं। जल्द ही हरदुआगंज रेलवे स्टेशन गुड्स शेड एनजीटी के दायरे में होगा। -डॉ. शिवम शर्मा, सीपीआरओ उत्तर-मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल।