फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Due to which there was a fight between the two friends, today summoned in the disciplinary committee

अलीगढ़ : दोनों दोस्तों में किस वजह से हुई मारपीट, आज अनुशासन समिति में तलब

Sat, 08 Oct 2022 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:51 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के इंजीनियरिंग के दो छात्रों में हुई मारपीट का मुद्दा बृहस्पतिवार शाम से तूल पकड़ गया है, जिसमें एक छात्र द्वारा दूसरे पर गंभीर आरोप लगाया जाना मूल वजह है। इस आरोप पर हरकत में आई पुलिस ने जांच की तो देर रात स्पष्ट किया कि ये दोनों अच्छे दोस्त हैं और ये आरोप निराधार हैं। आगे तथ्यों की जांच जारी है और मामले पर नजर रखी जा रही है।- कुलदीप सिंहए एसपी सिटीहिंदू महासभा ने कुलपति पर लगाए आरोप, करणी सेना ने दिया ज्ञापनअलीगढ़।

विज्ञापन
Aligarh: Due to which there was a fight between the two friends, today summoned in the disciplinary committee

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के इंजीनियरिंग के दो छात्रों में हुई मारपीट का मुद्दा बृहस्पतिवार शाम से तूल पकड़ गया है, जिसमें एक छात्र द्वारा दूसरे पर गंभीर आरोप लगाया जाना मूल वजह है। हालांकि, पुलिस जांच में ये आरोप झूठे पाए गए और तय पाया कि दोनों में दोस्ती है। अब झगड़ा क्यों हुआ, यह वजह जानने के लिए एएमयू अनुशासन समिति ने दोनों को शनिवार को तलब किया है। दोनों को नोटिस जारी कर कहा है कि वे दोपहर 3 बजे समिति के समक्ष पेश होकर झगड़े की मूल वजह स्पष्ट करने के लिए अपना पक्ष रखें।
एएमयू के सुलेमान हॉल में 3 सितंबर को मूल रूप से कर्णवास बुलंदशहर के एमटेक छात्र साहिल कुमार व बीआर्क छात्र रहवर दानिश के बीच मारपीट हुई। दोनों की ओर से प्रॉक्टर कार्यालय के जरिये तहरीर पुलिस तक पहुंचीं। दोनों ओर से मुकदमा दर्ज हुआ, जिसमें साहिल पक्ष से मारपीट, जबकि रहवर पक्ष से मोबाइल चोरी के विवाद में मारपीट का आरोप है। बृहस्पतिवार को साहिल ने टीवी मीडिया के सामने कुछ ऐसे आरोप लगा दिए, जिसने सनसनी मचा दी। साहिल का आरोप था कि उस पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगवाने का दबाव बनता था। बात न मानने पर पीटा गया और उसकी बहन को पीतल का हिजाब पहनाने की धमकी दी गई। प्रॉक्टर कार्यालय में उसकी तहरीर को बदलवाया गया।
विज्ञापन

इस आरोप पर हरकत में आई पुलिस ने जांच की तो देर रात स्पष्ट किया कि ये दोनों अच्छे दोस्त हैं और ये आरोप निराधार हैं। इधर, शुक्रवार को इस मामले में काफी संख्या में छात्र प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचे और कहा कि साहिल द्वारा लगाए जा रहे आरोपों से बेवजह माहौल पर असर पड़ेगा। इस पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया। जिसमें बातचीत में यह भी साफ हुआ कि साहिल पूर्व में दानिश से रुपये उधार ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब झगड़ा किस बात पर हुआ, यह अभी साफ नहीं हुआ है। मगर जो आरोप साहिल द्वारा लगाए गए हैं, वे गलत हैं। पुलिस ने फिलहाल दोनों मुकदमों में दोनों को नोटिस तामील करा दिए हैं। रहवर पर निरोधात्मक कार्रवाई की है। इधर, एएमयू ने झगड़े की वजह जानने के लिए दोनों केा नोटिस देकर शनिवार को दोपहर 3 बजे अनुशासन समिति के समक्ष तलब किया है। वे दोनों अपना पक्ष रखेंगे, तभी आगे कार्रवाई तय होगी।
- इस मामले में दोनों ओर से मुकदमे दर्ज हैं। जो मुकदमे से अलावा आरोप लगाए गए हैं, वे निराधार पाए गए हैं। उनकी कहीं पुष्टि नहीं हुई। बाकी रहवर पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। दानिश व साहिल को भी नोटिस दिया गया है। आगे तथ्यों की जांच जारी है और मामले पर नजर रखी जा रही है।

- कुलदीप सिंहए एसपी सिटी
हिंदू महासभा ने कुलपति पर लगाए आरोप, करणी सेना ने दिया ज्ञापन
अलीगढ़। एएमयू प्रकरण में अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता अशोक पांडेय ने कुलपति पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वे पहले से कहते आए हैं कि एएमयू में देश विरोधी ताकतें सक्रिय रहती हैं। कुलपति आज तक उन पर कार्रवाई नहीं कर पाए। क्योंकि वे खुद ऐसे क्रियाकलापों में शामिल रहते हैं, जिनकी वजह से उन्हें मौन रहना पड़ता है। उन्होंने साक्ष्यों के साथ कहा कि कुलपति के क्रियाकलापों का कच्चा चिट्ठा बहुत जल्द भारत सरकार व राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। मामले में कुलपति के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की जाएगी। इस मामले में पीड़ित छात्र के पक्ष में ठोस कार्रवाई की मांग की गई। इधर, करणी सेना ने पीड़ित छात्र के समर्थन में सीओ तृतीय को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान करणी सेना पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के आवास पर ही रोका गया। वहीं नजरबंद कर उनसे ज्ञापन लिया गया। इस मौके पर सीओ तृतीय, एसीएम द्वितीय मौजूद रहे। वहीं ज्ञापन देने वालों में आशीष चौहान, विवेक अग्रवाल, सुभाष सुभानु, संजीव सोलंकी, अरुण शर्मा, उमेश कुमार सिंह, अजय चौहान, आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed