{"_id":"630116cd19bf9d63371edb96","slug":"aligarh-drunk-bride-injures-husband-by-biting-her-teeth-aligarh-news-ali298533493","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News : शराबी-नशेड़ी दुल्हन ने दांतों से काटकर पति को किया घायल, धुत्त होकर करने लगी हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News : शराबी-नशेड़ी दुल्हन ने दांतों से काटकर पति को किया घायल, धुत्त होकर करने लगी हंगामा
Sun, 21 Aug 2022 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 02:24 AM IST
सार
Aligarh News : उसके पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी कई तरह का नशा करती है और नशे की हालत में हंगामा व मारपीट करती है। पीड़ित युवक ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी शराब और भांग का सेवन करती है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : amar ujala
विस्तार
टप्पल थाने के एक गांव में नई नवेली दुल्हन ने दांतों से काटकर अपने पति को घायल कर दिया। घायल पति ने थाने पहुंचकर पत्नी के विरुद्ध तहरीर दी है। उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी कई तरह का नशा करती है और नशे की हालत में हंगामा व मारपीट करती है।
पीड़ित युवक ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी शराब और भांग का सेवन करती है। इसके बाद घर में कलह करती है। शुक्रवार की रात 12 बजे गहरी नींद से पत्नी ने जगा दिया। इसके बाद झगड़ा करते हुए चूड़ियां तोड़ दीं और अपना सिर दीवार पर पटक दिया।
इसके बाद हाथापाई करते हुए हाथ और छाती में दांतों से बुरी तरह काटकर घायल कर दिया। उनके बुजुर्ग पिता को भी जान से मारने की धमकी देते हुए शोरशराबा करने लगी। 112 नंबर पर सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक ने नवविवाहिता पत्नी से छुटकारा दिलाने की मांग भी की है।