{"_id":"5ef222d28ebc3e433f0b4462","slug":"aligarh-drug-dealer-commits-suicide-due-to-home-trouble-city-office-news-ali2368622134","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : गृह क्लेश के चलते दवा विक्रेता ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : गृह क्लेश के चलते दवा विक्रेता ने की आत्महत्या
विज्ञापन
क्वार्सी थाना क्षेत्र के चंदनिया इलाके के एक मेडिकल स्टोर संचालक ने सोमवार रात को पारिवारिक कलह से तंग होकर फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंपा। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
26 वर्षीय निहाल सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी चंदनिया, क्वार्सी रामघाट रोड स्थित पाठक कलर लैब के सामने गंगा मेडिकल स्टोर के नाम से मेडिकल स्टोर चलाता था। पिता राजेंद्र के मुताबिक बेटे निहाल की 2017 में एटा निवासी सोनिया से शादी हुई थी। बहू-बेटे में विवाद रहता था। एक बेटी होने पर भी विवाद शांत नहीं हुआ। दो माह पहले बहू सोनिया बेटी को लेकर अपने मायके चली गई।
बुलाने के बाद भी वह पास नहीं लौटी। इससे आहत होकर सोमवार रात करीब 11 बजे निहाल नेे अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर फांसी लगा ली। काफी देर तक उसके कमरे से आवाज न आने पर परिवार वाले पहुंचे तो बेटा फंदे से लटका मिला। इस पर तत्काल उसे रामघाट रोड के एक निजी हास्पिटल लेकर पहुंचे। वहां, डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, थाना पुलिस भी सूचना पर पहुंच गई। एसआई अरविंद के मुताबिक पत्नी से विवाद के साथ ही मृतक द्वारा लोन लेने के बाद उसकी किस्तें चुकाने को लेकर परेशान रहने की भी बात पता चली है। मामले की जांच जारी है।