फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Dr. Sumant becomes National President for 14th time, raised demand to send Rajya Sabha

अलीगढ़ : 14 वीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बने डॉ. सुमंत, राज्यसभा भेजने की उठी मांग

Mon, 08 Feb 2021 12:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Dr. Sumant becomes National President for 14th time, raised demand to send Rajya Sabha
अलीगढ़ : आगरा रोड स्थित कैलाश फार्म हाउस में आयोजित अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के 14वें राष्ट्री? - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के चुनाव में सुमंत गुप्ता को 14वीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। आनलाइन मतों में बहुमत मिलने के बाद रविवार को राष्ट्रीय अधिवेशन में वह र्निविरोध अध्यक्ष घोषित हुए। ये घोषणा चुनाव अधिकारी आगरा के मेयर नवीन जैन, पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सामने की। इस अधिवेशन में उनको राज्यसभा भेजने की मांग उठी है।
इंद्रकमल गार्डन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शनिवार को शुरू हुई थी, जिसमें उन्हें ऑनलाइन व्हाटस एप ग्रुपों से मिले समर्थन से बहुमत प्राप्त हो गया था। दूसरे किसी पक्ष ने दावेदारी नहीं की तो रविवार को कैलाश फार्म हाउस में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में उनको निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। अब वह जल्द ही राष्ट्रीय पदाधिकारी और प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन कराएंगे।
विज्ञापन

वर्ष 1985 से राजनीति में सक्रिय सुमंत गुप्ता 1989 में मैनपुरी के चेयरमैन चुने गए थे। वर्ष 1994 में रंगदारी का विरोध करने पर उनके बेटे की हत्या कर दी गई थी। पूर्व चेयरमैन रह कर भी इस मामले में उनको वर्षों तक इंसाफ की लड़ाई लड़नी पड़ी। उस वक्त वैश्य एकता की जो जरूरत उन्होंने महसूस की थी, उसी के बाद से वह लगातार अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद को मजबूत करने के अभियान में जुटे हैं। 14वीं बार अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने पूरे समाज का शीश झुका कर हाथ जोड़ कर धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधान परिषद में शिक्षकों / स्नातकों की तर्ज पर व्यापारी वर्ग को एमएलसी सीट देने, आबादी के अनुसार टिकटों में वरीयता देने, आनलाइन बाजारों को सीमित करने, शिकायतों के लिए एक अधिकारी की नियुक्ति करने के साथ एटा जेल में निरुद्ध विनय वार्ष्णेय की रिहाई की मांग लोकसभा अध्यक्ष, सांसदों, मंत्रियों के समक्ष रखी, जो कार्यक्रम में मौजूद थे। इस पर सभी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इधर, आगरा के मेयर नवीन जैन ने सुमंत को राज्यसभा सांसद चुने जाने की मांग उठाई, जिसका वहां मौजूद उनके समर्थकों ने नारा लगा कर समर्थन किया।
नाम के साथ एक ही जाति ‘गुप्ता’ लिखें : महेश
सम्मेलन में नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता ने कहा कि सभी लोग अपने नाम के साथ एक ही जाति ‘गुप्ता’ का प्रयोग करें, जिससे समाज में एकजुटता का संदेश जाए। अलग अलग जाति लिखने से एकता प्रदर्शित नहीं हो रही है। उन्होंने मानव महाजन को मानव गुप्ता कहकर नारा लगवाया।

कायस्थों को भी शामिल करें : सलिल
कानपुर से भाजपा एमएलसी सलिल विश्नोई ने डा. सुमंत को अध्यक्ष चुने जाने की बधाई देने के बाद कहा कि समवर्गीय कायस्थ और अन्य समुदायों को वैश्य एकता परिषद में शामिल कर इसका विस्तार किया जाए, क्योंकि कई बार समवर्गीय होते हुए भी कई समुदाय हमसे नहीं जुड़ पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed