{"_id":"65bce00418f041ccb20fba89","slug":"aligarh-dm-visakh-ji-expressed-his-priority-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: डीएम विशाख जी. ने बताईं अपनी प्राथमिकता, जनसमस्या-शिकायतों का होगा गुणवत्तापूर्ण एवं समय से निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: डीएम विशाख जी. ने बताईं अपनी प्राथमिकता, जनसमस्या-शिकायतों का होगा गुणवत्तापूर्ण एवं समय से निस्तारण
Fri, 02 Feb 2024 05:59 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 02 Feb 2024 05:59 PM IST
सार
अलीगढ़ डीएम विशाख जी. मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि जनसमस्याओं, शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा। शहर में यातायात व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, जलभराव, यातायात के नियमों का पालन कराने, साफ-सफाई समेत अन्य मामलों पर भी काम किया जाएगा।
विज्ञापन
मीडिया से मुखातिब होते अलीगढ़ डीएम विशाख जी.
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अलीगढ़ डीएम का चार्ज लेने के बाद पहले दिन विशाख जी. कलेक्ट्रेट में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने जनसमस्याओं, शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय से निस्तारण कराने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। जनपद की विभिन्न समस्याओं की भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम विशाख जी. ने पहले अपना परिचय दिया। उन्होंने बताया कि वह मूल रुप से केरल के जनपद इडुक्की के निवासी और भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वह कानपुर में जिलाधिकारी एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के विशेष सचिव रह चुके हैं। हमीरपुर, भदोही, चित्रकूट के भी डीएम एवं वाराणसी व मेरठ में सीडीओ भी रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी प्राथमिकता के बारे में बताया कि जनसमस्याओं, शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा। प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनहित के विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूरा कराएंगे। यदि कहीं अन्तर्विभागीय समन्वय की कमी महसूस होगी तो उसे दूर कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि निराश्रित गौवंश को संरक्षित कराने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कराते हुए कैटल कैचर के माध्यम से गौ-संरक्षण का कार्य कराया जाएगा। किसानों से जुड़े मामलों का हरसंभव हल ढूंढा जाएगा। शहर में यातायात व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, जलभराव, यातायात के नियमों का पालन कराने, साफ-सफाई समेत अन्य मामलों पर भी काम किया जाएगा।