{"_id":"616b37c2787ab11e9a2fd0c0","slug":"aligarh-dm-tested-the-road-quality-of-aligarh-raya-road-city-office-news-ali275900397","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : डीएम ने परखी अलीगढ़-राया मार्ग की सड़क की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : डीएम ने परखी अलीगढ़-राया मार्ग की सड़क की गुणवत्ता
विज्ञापन
डीएम सेल्वा कुमारी जे ने शनिवार को अलीगढ़-राया व मथुरा मार्ग पर सड़क की गुणवत्ता परखी। उन्होंने अपने सामने सीसी रोड की मोटाई नपवाई तो चैनेज संख्या 7.400 किमी आसना एवं सिंघारपुर क्षेत्र में निर्मित सीसी मार्ग की मोटाई भी नपवाई। उन्होंने कहा कि संबंधित अफसर आवंटित धनराशि का सदुपयोग करें।
अधिशासी अभियंता संजीव पुष्कर ने बताया कि अलीगढ़, राया व मथुरा मार्ग की कुल लंबाई 42.200 किलोमीटर है। मार्ग के प्रारंभ का 2.8 किलोमीटर का भाग नगर निगम के नियंत्रण में आता है। शेष 39.400 किलोमीटर लोक निर्माण विभाग के अधीन है। उन्होंने बताया कि नवीनीकरण योजना में मार्ग पर कुल 7.355 किलोमीटर लंबाई में नवीनीकरण कार्य कराया जाना है।
स्वीकृत कार्य की लागत 220.81 लाख रुपये है। वर्तमान में चार किलोमीटर की लंबाई में नवीनीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। अधिशासी अभियंता ने जिलाधिकारी को बताया कि विशेष मरम्मत योजना में मार्ग के आबादी वाले भागों में 1.42 किलोमीटर लंबाई में सीसी मार्ग निर्माण करा दिया गया है। सुदृढ़ीकरण योजना में मार्ग के कुल 16.231 किलोमीटर लंबाई में सड़क का जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य कराया जाना है। वर्तमान में कुल 8.50 किलोमीटर लंबाई में कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष सड़क पर कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विकास खंड स्तरीय पुरुष-महिला खेलकूद प्रतियोगिताएं 18 को
विकास खंड गोंडा में ब्लाक स्तरीय पुरुष, महिला ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता 18 अक्तूबर को तलेसरा इंटर कालेज में सुबह नौ बजे से तलेसरा इंटर कालेज तलेसरा में होंगी। यह जानकारी खंड विकास अधिकारी गोंडा ने दी।