फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: DM summoned complete details of house to house survey

अलीगढ़ : डीएम ने तलब किया घर-घर सर्वे का संपूर्ण ब्यौरा

Thu, 11 Jun 2020 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: DM summoned complete details of house to house survey
अनलाक जोन में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों ने प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। इससे प्रशासन कोरोना की रोकथाम के चल रही व्यवस्थाओं पर पुर्न मंथन के लिए मजबूर हो गया है। डीएम ने डीएमओ से सर्वे की संपूर्ण डिटेल तलब कर ली है। बड़े निजी अस्पताल व आयुष्मान भारत में नामित अस्पताल के स्टाफ की सैंपलिंग के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए डीएम चंद्रभूषण सिंह ने डीएमओ डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ को निर्देश दिए गए कि अलीगढ़ शहर में घर-घर सर्वे के अंतर्गत किन-किन जगहों पर सर्वे किया गया, कितने लोगों को होम क्वारंटीन किया गया तथा कितने व्यक्तियों के सापेक्ष लक्षणों के आधार पर कोविड-19 की सैंपलिंग कराई गई एवं कितने लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव व पॉजिटिव आई है, इसकी संपूर्ण रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को उपलब्ध कराई जाय।
विज्ञापन

यह भी निर्देश दिए गए कि आईएमए एवं अन्य चिकित्सकों से सूची प्राप्त कर प्रथम चरण में अलीगढ़ के बड़े निजी अस्पताल, आयुष्मान भारत योजना में नामित अस्पतालों के स्टाफ मसलन नर्स एवं वार्डवॉय की कोविड-19 की सैंपलिंग करा ली जाए तथा द्वितीय चरण में शेष अस्पतालों के स्टाफ की सैंपलिंग करा ली जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

577 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जेएन मेडिकल कॉलेज में अभी भी 577 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना शेष है। डीएम ने निर्देश दिए कि प्रधानाचार्य जेएन मेडिकल कॉलेज से समन्वय स्थापित करते हुए अवषेश समस्त रिपोर्टों को मंगा लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed