{"_id":"69f5da777f13077617016d02","slug":"aligarh-dm-listened-to-the-complaint-while-sitting-on-a-chair-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कुर्सी पर बैठाकर सुनी फरियाद, डीएम की संवेदनशील पहल ने जीता लोगों का दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कुर्सी पर बैठाकर सुनी फरियाद, डीएम की संवेदनशील पहल ने जीता लोगों का दिल
Sat, 02 May 2026 04:35 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 02 May 2026 04:35 PM IST
सार
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम की मानवीय पहल देखने को मिली, जहां उन्होंने सभी फरियादियों को सम्मानपूर्वक कुर्सी पर बैठाकर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
फरियादियों को कुर्सी पर बैठाकर सुनी शिकायतें
- फोटो : सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ की तहसील अतरौली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अविनाश कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित और संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डीएम की मानवीय पहल देखने को मिली, जहां उन्होंने सभी फरियादियों को सम्मानपूर्वक कुर्सी पर बैठाकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस पहल की उपस्थित लोगों और अधिकारियों ने जमकर सराहना की। संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, एसडीएम सुमित कुमार सिंह, सीएमओ डॉ0 नीरज त्यागी, पीडी भालचंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन