फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh DM heard the complaint of visually impaired

Aligarh News: आंखों से दिव्यांग की डीएम ने सुनी फरियाद, मदद का दिया चेक

Tue, 06 Jun 2023 11:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 06 Jun 2023 11:59 PM IST
सार

डीएम ने बलवीर की समस्या सुनी तो उन्होंने बताया कि माह जुलाई 2022 से उनकी दिव्यांग पेंशन नहीं आ रही है, जिससे वह काफी परेशान हैं। इस पर जिलाधिकारी ने प्रकरण को जिला दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी को संदर्भित करते हुए भरोसा दिलाया कि जल्द ही पेंशन को सुचारू कराया जाएगा।

विज्ञापन
Aligarh DM heard the complaint of visually impaired
दिव्यांग को चेक देते डीएम इंद्र विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी बंद पेंशन की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट में दोनों आंखों से मोहताज एक दिव्यांग व्यक्ति की डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने मदद की। उन्होंने फरियाद सुनकर समस्या समाधान के निर्देश दिए, उसे फौरी आर्थिक सहायता के लिए दो हजार रुपये का चेक भी प्रदान किया। अतरौली क्षेत्र के ग्यासपुर निवासी एवं दोनों आंखों से दिव्यांग बलवीर अपनी समस्या लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। 

विज्ञापन


जनसुनवाई कर रहे डीएम ने बलवीर की समस्या सुनी तो उन्होंने बताया कि माह जुलाई 2022 से उनकी दिव्यांग पेंशन नहीं आ रही है, जिससे वह काफी परेशान हैं। इस पर जिलाधिकारी ने प्रकरण को जिला दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी को संदर्भित करते हुए भरोसा दिलाया कि जल्द ही पेंशन को सुचारू कराया जाएगा। इस मौके पर राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी, पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. गोपाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमेश कुमारी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed