फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh district is at the forefront of enterprise registration

Aligarh News: उद्यम पंजीकरण में अलीगढ़ जनपद प्रदेश में सबसे आगे, मंडल तीसरे स्थान पर

Fri, 18 Aug 2023 10:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 18 Aug 2023 10:17 PM IST
सार

उद्यम रजिस्ट्रेशन में अलीगढ़ मंडल को 35000 उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट देने का लक्ष्य मिला था। 25577 रजिस्ट्रेशन करते हुए 73 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त कर मंडल प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। जनपद अलीगढ़ प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा।

विज्ञापन
Aligarh district is at the forefront of enterprise registration
अलीगढ़ कमिश्नर नवदीप रिणवा बैठक लेेते हुए - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

अलीगढ़ कमिश्नरी सभागार में शुक्रवार को मंडल स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक मंडलायुक्त नवदीप रिणवा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बताया गया कि उद्यम रजिस्ट्रेशन में अलीगढ़ मंडल को 35000 उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट देने का लक्ष्य मिला था। 25577 रजिस्ट्रेशन करते हुए 73 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त कर मंडल प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। जनपद अलीगढ़ प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा।

विज्ञापन


समीक्षा में लंबित तीन प्रकरणों की समीक्षा में पाया गया कि जनपद कासगंज के गोपाल महेश्वरी द्वारा चार निवेश प्रस्ताव दिए गए हैं उनकी भूमि को अकृषक घोषित किए जाने संबंधी प्रकरण का निस्तारण उप जिलाधिकारी पटियाली द्वारा कर दिया गया है। अलीगढ़ की इकाई मैसर्स वंडर सीमेंट को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़े जाने के आवेदन का निस्तारण कर दिया गया है। मैसर्स रामवे फूड्स प्रा. लिमिटेड के प्रकरण को नीति विषयक श्रेणी में मानते हुए राज्य स्तरीय उद्योग बंधु को संदर्भित करने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन


अलीगढ़ मंडल में निवेश के लिए प्राप्त 921 प्रस्ताव में से आगामी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए 289 प्रस्ताव तैयार हैं, जिनके माध्यम से लगभग 8000 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। 37 प्रस्ताव ऐसे हैं जो जीबीसी श्रेणी में दर्ज नहीं हुए हैं। बताया गया कि निवेश सारथी पोर्टल पर किसी भी इकाई को विभाग के निदेशालय द्वारा अपलोड किया जा सकता है। सभी शेष प्रस्ताव दर्ज कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रैंकिंग में सुधार 
निवेश मित्र पोर्टल की जून 2023 की रैकिंग समीक्षा में सुधार हुआ है। पांच प्रस्ताव को समय सीमा के उपरांत अनुमोदित किए जाने के संबंध में मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर आयुक्त एवं उपाध्यक्ष अलीगढ़ विकास प्राधिकरण को चेतावनी दी है। इसी तरह संतोषजनक जवाब न देने पर सहायक अभियंता लोक निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग को चेतावनी दी गई है। मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मंडलायुक्त ने कहा कि भविष्य में सक्षम अधिकारी ही बैठक में आएं अन्यथा उनके मंडल स्तरीय अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। 


बैठक में मंडल के चारों जनपदों के उपायुक्त उद्योग, लीड बैंक मैनेजर, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीएसआईडीसी, सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार, संबंधित जनपदीय व मंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री गौरव मित्तल, आईआईए के सचिव आलोक झा, उद्योग व्यापार मंडल के सतीश महेश्वरी, दिनेश वार्ष्णेय मौजूद रहे। सचालन संयुक्त आयुक्त उद्योग अलीगढ़ मंडल बीरेंद्र कुमार ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed