{"_id":"604d05258ebc3ed7f819160b","slug":"aligarh-district-failure-in-implementation-of-government-project-city-office-news-ali258552866","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की उच्च प्राथमिकता की योजनाओं में अलीगढ़ फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की उच्च प्राथमिकता की योजनाओं में अलीगढ़ फिसड्डी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की उच्च प्राथमिकता वाली योजनाएं जिले के अफसरों की लापरवाही की भेंट चढ़ी हुई हैं। अफसर इन योजनाओं के क्रियान्वयन में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। हाल ही में शासन के कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग ने निर्धारित मानकों के आधार पर समीक्षा करते हुए जिलेवार रैंकिंग जारी की है, जिसमें अलीगढ़ जिला 68वें और अलीगढ़ मंडल 18वें स्थान पर है। इस पर मंडलायुक्त ने गहरा असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने डीएम को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि सीडीओ की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय करते हुए विकास कार्य कराए जाएं। इसके बाद योजनाओं की गहन समीक्षा कर समय से प्रगति रिपोर्ट पोर्टल पर फीड कराई जाए।
मंडलायुक्त गौरव दयाल की ओर से जारी पत्र के अनुसार, शासन ने जिले के 13 उच्च प्राथमिकता वाले कार्यों की सूची तैयार की है। इसमें कुल लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति का उल्लेख किया गया है। सूची में सिर्फ एक कार्य के लिए सी श्रेणी दी है, जबकि अन्य 12 कार्यों की प्रगति को डी श्रेणी में रखा गया है, जो सबसे निचले स्तर की श्रेणी है।
मंडलायुक्त का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में अब कुछ ही समय बाकी है। इसमें लापरवाही को कतई सहन नहीं किया जाएगा। जिले के सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यमंत्री के उच्च प्राथमिकता वाले कार्यों को हर हाल में लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण करना होगा।
विज्ञापन
ये है स्थिति
1- नहरों में टेल तक पानी पहुंचाना, सिल्ट सफाई (रवि/खरीफ वर्ष) - सी श्रेणी
2- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना - डी श्रेणी
3- मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना - डी श्रेणी
4- दुग्ध समितियों का गठन एवं पुनर्गठन, सक्रिय समितियों का पंजीकृत/नवगठित/पुनर्गठित समिति - डी श्रेणी
5- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड) - डी श्रेणी
6- ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत अवस्थापना सुविधाओं का संतृप्तिकरण - डी श्रेणी
7- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत उपचारित रोगी योजना) - डी श्रेणी
8- अधूरे निर्माण कार्यों की प्रगति, निर्माण कार्यों की वित्तीय, भौतिक प्रगति, स्वीकृत निर्माण कार्यों की संख्या - डी श्रेणी
9- राज्य भूजल संरक्षण मिशन-बोरिंग (गहरी, मध्यम एवं निशुल्क) - डी श्रेणी
10- शादी अनुदान योजना में प्राप्त आवेदनों के सापेक्ष लाभान्वित लाभार्थी - डी श्रेणी
11- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पर ड्रॉप मोर क्रॉप माइक्रो इरिगेशन) - डी श्रेणी
12- राज्य पोषित छात्रवृत्ति योजनाएं पूर्व दशम कुल आवेदित छात्रों के सापेक्ष अग्रसारित आवेदन पत्र - डी श्रेणी
13- राज्य पोषित छात्रवृत्ति योजनाएं दशमोत्तर आवेदित छात्रों के सापेक्ष अग्रसारित आवेदन पत्र - डी श्रेणी