फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Dirty water of dairies coming in taps through tube well

अलीगढ़ : ट्यूबवेल के जरिये नलों में आ रहा डेयरियों का गंदा पानी

Mon, 30 May 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Dirty water of dairies coming in taps through tube well
वार्ड - 31 आवास विकास कॉलोनी इगलास रोड स्थित लोधी विहार कॉलोनी में पिछले चार महीने से नलों में गंदा पानी आ रहा है। ट्यूबवेल के जरिये डेयरियों का गंदा पानी लोगों के नलों तक पहुंच रहा है। इससे लगभग दो हजार लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन

लोधी विहार कॉलोनी मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में शामिल है। इलाके में जगह-जगह पाइपलाइन टूटी हुईं हैं। जिससे नलों में गंदे पानी की आपूर्ति होती है। गंदे पानी की वजह से रोजाना हजारों लीटर पानी सड़कों पर बर्बाद होता है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इलाके में चार महीने से साफ पानी की समस्या है।
विज्ञापन

पंचनगरी स्थित डेयरी संचालक पास के तालाब में गोबर व अन्य गंदगी बहाते हैं। सुबह शाम आपूर्ति के समय वहीं गंदगी ट्यूबवेल के जरिये नलों में आती है। कई बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी बेसुध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 28 हजार आबादी वाले वार्ड में तीस साल पुरानी पाइपलाइन से जल आपूर्ति होती है। वार्ड में चार साल पहले अमृत योजना के तहत नई पाइपलाइन भी डाली गईं हैं। बाकी सत्तर प्रतिशत इलाके में पुरानी पाइपलाइन से जल आपूर्ति होती है। विकास कार्यों के दौरान लोधी विहार में कई जगहों से पाइपलाइन भी टूट गईं थीं।
टूटी हुई पाइपलाइन में नालों का गंदा पानी घुस जाता है। इस दौरान 20 से 25 मिनट गंदा पानी आता है। लीकेज के कारण नलों में गंदा बदबूदार पानी आता है। इसके चलते लोग रोजमर्रा के कामों के लिए परेशान रहते हैं। इलाके में पांच सरकारी हैंडपंप हैं, जो खराब पड़े हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत की है, लेकिन समस्या का अभी तक निराकरण नहीं हुआ है।

यह है स्थिति
- वार्ड 31- आवास विकास कॉलोनी इगलास रोड (लोधी विहार)
- वार्ड की आबादी 28 हजार।
- मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र।
- जलस्तर 200 से 250 फुट।
- वार्ड में 36 सरकारी हैंडपंप। जिनमें 30 सही हालत में।
- टीडीएस 500 से 700 है। पीने लायक पानी का टीडीएस 150 तक होना चाहिए।
- इलाके में एक पानी की टंकी।
- तीस साल पुरानी पाइपलाइन से जलापूर्ति।
- वार्ड में एक भी सरकारी सबमर्सिबल नहीं है।
- वार्ड में 11 सरकारी ट्यूबवेल है। सभी सही हालत में।
- पंचनगरी में एक तालाब है। जिसके आसपास डेयरियां हैं। डेयरी संचालक गोबर व गंदगी उसी तालाब में डाल देते हैं। तालाब में ट्यूबवेल लगा है। जल आपूर्ति के समय वहीं गंदा पानी घरों में जाता है। लोधी विहार में जो गंदे पानी की समस्या है उसे जल्द ही निस्तारित कराया जाएगा।
संजय शर्मा, पार्षद
- गंदे पानी की समस्या को लेकर टीम को निर्देशित कर दिया गया है। जो भी बेहतर तरीका होगा उसे खोज कर समस्या को जल्द ही निस्तारित कराया जाएगा।
अनवर ख्वाजा, महाप्रबंधक जल
- चार महीने से लोधी विहार में गंदा पानी आ रहा है। इससे पहले साफ पानी की आपूर्ति हो रही थी। गर्मी में लोग काफी परेशान है। - नीलम वार्ष्णेय
- गंदा बदबूदार पानी आता है। आधे घंटे की सप्लाई में करीब पच्चीस मिनट तो गंदा पानी आता है। साफ पानी की किल्लत है। - हेमलता गुप्ता
- तीस साल पुरानी पाइपलाइन जगह-जगह से जर्जर है। सरकारी हैंडपंप भी खराब है। कई बार शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। - संगीता कुमारी
- डेयरी संचालक पानी के श्रोत में ही गंदगी डाल रहे हैं। वहीं गंदगी घर के नलों में आती है। इन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
-श्यामवीर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed