फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Dharma Samaj and Shri Varshney Mahavidyalaya Students of protest by gheraoing VC office of rmpssu

Students' Protest: प्रवेश पत्र के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, छात्र बोले- मांग नहीं माने जाने तक चलेगा धरना

Fri, 05 Aug 2022 01:33 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 05 Aug 2022 01:33 PM IST
सार

प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं का कहना है कि जौनपुर विश्वविद्यालय का हमारे पास लेटर है। वहां 800 रुपये फीस ली जा रही है। वह विश्वविद्यालय भी उत्तर प्रदेश में ही है। जब तक हमारी मांग नहीं मानी जाएंगी, हम धरना जारी रखेंगे।

विज्ञापन
Aligarh Dharma Samaj and Shri Varshney Mahavidyalaya Students of protest by gheraoing VC office of rmpssu
प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ धर्म समाज व श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के वीसी ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि प्रवेश पत्र के नाम पर हो रही अवैध वसूली की जा रही है। छात्रों का कहना है कि शोषण और किसी प्रकार की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भीड़ को देखकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं के नेतृत्व में धर्म समाज व श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन द्वारा पूर्व में फीस के नाम पर की गई वसूली और अब प्रवेश पत्र के नाम पर की जा रही वसूली के विरोध में धर्म समाज महाविद्यालय से पैदल मार्च निकाला।  
विज्ञापन

वरुणालय स्थित राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के वीसी कार्यालय पहुंच कर घेराव करने के साथ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। रजिस्ट्रार और वीसी के नहीं मिलने पर छात्र धरने पर बैठ गए। एबीवीपी के छात्र नेता सीटू चौधरी ने बताया बीए में एक सेमेस्टर की 800 रुपये है, लेकिन राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के वीसी के इशारे पर कॉलेज प्रशासन ने प्रति छात्र छात्रा 2000 रुपये लिए। अब प्रवेश पत्र देने के नाम कॉलेज प्रशासन द्वारा 200-300 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed