फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Development work will be done under the supervision of nodal officers

अलीगढ़ : नोडल अफसरों की निगरानी में होंगे विकास कार्य

Sat, 06 Jun 2020 02:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Development work will be done under the supervision of nodal officers
लाकडाउन के चलते पिछले ढाई माह से ठप पड़े विकास कार्यों को पटरी पर लाने की कवायद शुरू हो गई है। डीएम ने 12 नोडल अफसर नामित कर हर सप्ताह प्रत्येक ब्लाक के पांच गांवों के निरीक्षण करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई बैठक में जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने कहा कि लाक डाउन से प्रभावित विकास कार्य तेजी से पूरे किये जाने हैं। मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा ने बताया कि गांव-देहात में कराये जा रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने को 12 जिला स्तरीय अधिकारियों को विकास खंडवार नामित किया गया है। नोडल अधिकारी आवंटित विकास खंड के बीडीओ से समन्वय स्थापित करते हुए विकास खंड की 5-5 ग्राम पंचायतों का स्थलीय निरीक्षण एवं सत्यापन करेंगे। इसके अलावा भुखमरी से बचने के लिये एक हजार रुपये, बीमारी के लिये दो हजार रुपये एवं दाह संस्कार के लिये पांच हजार रुपये दिये जाने की पात्रता सूची तैयार किए जाने का भी परीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

ये हैं नोडल अधिकारी
पीडी डीआरडीए सचिन- अकराबाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी मनीष वर्मा- अतरौली, जिला विकास अधिकारी जनार्दन प्रसाद यादव- बिजौली, जिला उद्यान अधिकारी एनके सहानिया- चंडौस, जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा- धनीपुर, बीएसए लक्ष्मीकांत पांडेय- गोंडा, डीएसटीओ संजय- इगलास, डीपीआरओ पारूल सिसौदिया- जवां, सहायक निदेशक मत्स्य एजाज अहमद नकवी- लोधा, एआर कोऑपरेटिव- खैर, सहायक अभियंता लघु सिंचाई- टप्पल एवं सहायक जिला पंचायतराज अधिकारी- गंगीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील कोल में मत्स्य पालन पट्टा आवंटन 29 को
उप जिलाधिकारी कोल संजीव ओझा ने बताया कि तहसील कोल के 22 ग्रामों के तालाबों को मत्स्य पालन के लिए आगामी 10 वर्षों के लिये पट्टा शिविर का आयोजन 29 जून को किया जाएगा। पट्टे शेष बचने पर हर माह के प्रथम व तृतीय सोमवार को प्रात: 11 बजे से तहसील सभा कक्ष में तहसीलदार कोल की अध्यक्षता में शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पट्टा आवंटन 2500-5000 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से किया जाएगा एवं 2 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल के तालाब व पोखर पंजीकृत मत्स्य जीवी सहकारी समितियों को 10 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से आवंटित किये जाएंगे। इच्छुक पात्र व्यक्ति खसरा, खतौनी, जाति एवं आय प्रमाण पत्र के साथ 29 जून को आयोजित होने वाले शिविर में उपस्थित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed