{"_id":"609ec2b68ebc3e13ce5c8b62","slug":"aligarh-detention-from-streets-to-markets-city-office-news-ali263118195","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : गलियों से लेकर बाजारों तक रही बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : गलियों से लेकर बाजारों तक रही बंदी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
कोरोना कर्फ़्यू के 14वें दिन शहर की कालोनियों से लेकर बाजारों तक बंदी रही लेकिन आवागमन चलता रहा। लोग दिनभर इधर-उधर घूमते भी रहे। सुबह किराना के सामान की खरीददारी हुई। जबकि लोगों ने सब्जी, दूध, फल आदि की भी खरीददारी की।
शहर के रामघाट रोड, आगरा रोड, जीटी रोड पर दिनभर लोगों का आवागमन लगा रहा। चौराहों पर लाल बत्ती पर काफी संख्या में लोगों को वाहन रोकते हुए भी देखा गया। सुबह किराने की दुकानों पर ग्राहक उमड़े।
जबकि सुबह आठ से 11 व शाम को चार बजे से छह बजे तक दूध, सब्जी, फल आदि की बिक्री हुई। अस्पताल और मेडिकल स्टोरों पर भी लोगों का आना जाना लगा रहा। इससे इतर भी लोग शहर में घूमते रहे। खासकर युवाओं का काफिला शहर के विभिन्न इलाकों में घूमा।