फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Demand to conduct essay competition in AMU in Urdu and Hindi also

अलीगढ़ : एएमयू में निबंध प्रतियोगिता उर्दू व हिंदी में भी कराने की मांग

Fri, 17 Sep 2021 03:11 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:11 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Demand to conduct essay competition in AMU in Urdu and Hindi also
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जनसंपर्क विभाग द्वारा 17 अक्तूबर सर सैयद के जन्मदिन पर कराई जाने वाली अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता को हिंदी और उर्दू में भी कराए जाने की मांग को लेकर प्रॉक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है।
विज्ञापन

छात्र नेता इंजमाम उल हक और पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष हमजा सूफियान ने ज्ञापन ने कहा कि हिंदी उत्तर प्रदेश और बिहार में प्रमुख रूप से बोली जाने वाली भाषा है। विश्वविद्यालय के ज्यादातर छात्र इसी क्षेत्र से आते हैं। उर्दू भारतीय महाद्वीप में बोली जाने वाली प्रतिष्ठित भाषा है।
विज्ञापन

एएमयू ने अपने गौरवशाली अतीत में प्रसिद्ध उर्दू शायर और विद्वानों को जन्म दिया है। इसलिए यह आवश्यक है कि प्रतियोगिता को इन भाषाओं में भी कराया जाए। इससे छात्रों को प्रतिस्पर्धा में अलग-थलग महसूस नहीं होगा। इस संबंध में जनसंपर्क विभाग का कहना है कि उनके द्वारा आयोजित कराए जाने वाली निबंध प्रतियोगिता हमेशा अंग्रेजी में ही संचालित कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed