फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Demand for Unani medicines increased across the world: Vice Chancellor

अलीगढ़ ः यूनानी दवाओं की मांग दुनिया भर में बढ़ी : कुलपति

Sun, 15 Aug 2021 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Demand for Unani medicines increased across the world: Vice Chancellor
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने दवाखाना तिब्बिया कॉलेज का नया लोगो जारी किया है। कुलपति ने नए डिजाइन और लेबल के साथ रोगने बेनजीर हेयर आयल का भी अनावरण किया। कुलपति ने कहा प्राकृतिक अवयवों और यूनानी दवाओं की मांग दुनिया भर में बढ़ी है और नया लोगो ब्रांड के प्रति वफादारी को बढ़ावा देने और हमारे फार्मास्युटिकल उत्पादों को अद्वितीय बनाने पर केंद्रित है।
विज्ञापन

दवाखाना तिब्बिया कालेज की मेम्बर इंचार्ज प्रो. सलमा अहमद ने कहा दवाखाने के उत्पादों को आधुनिक आवश्यकताओं के साथ दीर्घकालीन सफलता के लिए अद्यतन बनाने के लिए काफी शोध किया गया है। दवाओं की री-ब्रांडिंग एक स्वागत योग्य पहल है जो बाजार में हमारे ब्रांड को और मजबूत करेगा।
विज्ञापन

नए लोगो का विमोचन और उत्पाद का अनावरण कुलपति कार्यालय में एक विशेष समारोह में हुआ, जिसमें एएमयू रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद (आईपीएस), वित अधिकारी प्रो एसएम जावेद अख्तर और दवाखाना के अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed