{"_id":"5f09d28d8ebc3e63c232a0c6","slug":"aligarh-dead-body-of-woman-found-hanged-accused-of-murder-city-office-news-ali2383565124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र के तुर्कमान गेट में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने गला दबाकर हत्या करने व शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ससुराली फरार हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मायके पक्ष के सुपुर्द कर दिया।
हरदुआगंज के गांव शेरगढ़ निवासी लक्ष्मी की शादी सात साल पहले तुर्कमानगेट के युवक से हुई थी। पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला कि शुक्रवार रात पारिवारिक विवाद के बाद लक्ष्मी अपने कमरे में गई और फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। खबर पर आए मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि लक्ष्मी के कोई संतान नहीं हुई थी। इस पर ससुराली प्रताड़ित करते थे।
अब उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव फंदे पर लटकाकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। इंस्पेक्टर कोतवाली रविंद्र सिंह के अनुसार महिला ने आत्महत्या कर ली थी। मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत
बन्नादेवी क्षेत्र के बरौला ओवरब्रिज के पास शनिवार को ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार दुबे ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 28 वर्ष प्रतीत हो रही है।