फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Dead body found on railway junction of convict

अलीगढ़: सजायाफता का निकला रेलवे जंक्शन पर मिला शव

Sun, 24 Nov 2019 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Dead body found on railway junction of convict
सजायाफ्ता का निकला रेलवे जंक्शन पर मिला शव
विज्ञापन

हाईकोर्ट से तारीख कर लौट रहा था घर, तबीयत खराब होने से हुई मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़। रेलवे जंक्शन के टिकट बुकिंग काउंटर के पास बृहस्पतिवार रात को मिले शव की शनिवार को शिनाख्त हो गई। शव सिकंदराबाद के एक सजायाफ्ता कैदी का निकला। शिनाख्त के बाद जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया।
गोरिंदर सिंह (46) पुत्र भूले सिंह निवासी महिपा जागीर, सिकंदराबाद, बुलंदशहर के बेटे भरत सिंह ने बताया कि पिता 20 नवंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट गए थे। वहां से जानलेवा हमले के मुकदमे के आरोप में 21 नवंबर को तारीख करने के बाद घर को लौट रहे थे। अलीगढ़ जंक्शन पर पहुंचने के बाद उन्होंने परिवार वालों को फोन भी किया था। मगर, उसके बाद वह घर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

उनकी तलाश करते हुए शनिवार को जंक्शन पर पहुंचे तो मौत की जानकारी हुई। भरत के मुताबिक 15 साल पहले परिवार के सदस्यों से हुए विवाद में पिता पर विपक्षियों ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। उस मुकदमे में सेशन कोर्ट से सात साल की सजा सुनाई गई थी, जिसके खिलाफ हाईकोर्ट में पिता ने याचिका दाखिला की थी। पिता के पांच साल की सजा काटने के बाद हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई शुरू की थी। तभी से पिता जेल से बाहर चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed