फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Dead body found hanging on tree, fear of murder

अलीगढ़ : पेड़ पर लटका मिला शव, हत्या की आशंका

Wed, 04 May 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Dead body found hanging on tree, fear of murder
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक के परिवार वालों ने मौके पर पहुंची पुलिस से हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गांव बहादुरपुर निवासी हरकेश (25) पुत्र सत्यवीर सिंह सोमवार की शाम अपने खेत की रखवाली करने गए थे। मंगलवार की सुबह वह घर नहीं लौटे तो परिवार वाले उनकी तलाश में निकले, लेकिन खेत में हरकेश नहीं मिला। खेत से कुछ दूर एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ उनका शव मिला।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर तेवथू चौकी प्रभारी हरेंद्र पूनिया सिपाहियों के साथ पहुंच गए। तेवथू चौकी प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed