{"_id":"62db0824d2f4c219dc18c0d0","slug":"aligarh-daughters-created-history-by-topping-10th-and-12th-aligarh-news-ali2966154153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : 10वीं और 12वीं में टॉप कर बेटियों ने रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : 10वीं और 12वीं में टॉप कर बेटियों ने रचा इतिहास
विज्ञापन
ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में सीबीएसई कक्षा 10 का रिजल्ट आने पर खुशी मनाते छात्र छात्राएं। संवाद
- फोटो : CITY OFFICE
इकराम वारिस, अलीगढ़।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) के परीक्षा परिणाम में शहर से गांव तक मेधा चमकी। 12वीं में कविता चौधरी और 10वीं में रिशिका धीमान ने चमक बिखेरी। 10वीं और 12वीं की टॉपर बालिका बनीं, जिन्होेंने इस साल इतिहास रच दिया।
ग्रामीण अंचल में बसा गुरुकुल पब्लिक स्कूल खैर की छात्रा कविता चौधरी ने 12वीं में जिला टॉप किया, जबकि 10वीं में संत फिदेलिस स्कूल की रिशिका धीमान ने जिला टॉप किया। टॉपर की सूची में बालकों पर बालिकाएं बीस साबित हुईं। 10वीं के टॉप-3 में सभी बालिकाओं का वर्चस्व रहा।
इनमें रिशिका धीमान पहले, एना भारद्वाज, तन्वया दूसरे, असफिया रिजवी, वेदिका यादव, मरियम अहमद तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह 12वीं की टॉप-5 की सूची में भी बालिकाओं ने सिक्का जमाया। इनमें कविता चौधरी पहले, श्रुति अग्रवाल तीसरे, मानवी सिद्धार्थ, प्रियांशी गर्ग चौथे, नंदिनी अग्रवाल, कनिष्का शर्मा पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि वर्ष 2020 में 10वीं में जीडी पब्लिक स्कूल की छात्रा डीनू कुमारी ने 99.6 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉप किया था। वर्ष 2021 के सीबीएसई के 12वीं में डीपीएस की श्रेष्ठा पांडेय जिले में 98.8 फीसदी अंक के साथ जिला टॉपर रहीं।