{"_id":"6385178f257b72681728efeb","slug":"aligarh-dances-on-haryanvi-singer-renuka-s-52-gaj-ke-daman-aligarh-news-ali3058015105","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हरियाणवी गायिका रेनुका के '52 गज के दामन' पर झूमा अलीगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हरियाणवी गायिका रेनुका के '52 गज के दामन' पर झूमा अलीगढ़
विज्ञापन
क्वार्सी बाईपास स्थित बॉयंत बिल्डटेक माधवास में अमर उजाला शुभ लाभ महोत्सव का सिटी लकी ड्रॉ व परि?
- फोटो : CITY OFFICE
हरियाणवी गायिका रेनुका पवार ने सोमवार को अपने सुरों की ऐसी तान छेड़ी कि श्रोता थिरक उठे। रेनुका की यह महफिल क्वार्सी बाईपास स्थित बॉयंत बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड के माधवास में सजी। अमर उजाला शुभ लाभ महोत्सव के तहत ‘रेनुका पवार: डिनर विद सेलिब्रिटी’ का भव्य आयोजन हुआ।
जैसे ही रेनुका मंच पर आईं, वैसे ही श्रोताओं ने ‘52 गज का दामन के गीत सुनाने की फरमाइश शुरू कर दी। उन्होंने भी बिना देरी के ‘52 गज का दामन’ गाकर दर्शकों को मदहोश कर दिया। इससे पहले शुभ लाभ महोत्सव शुभारंभ सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय, सीओ इगलास राघवेंद्र सिंह, सीओ अतरौली विशाल चौधरी, सीओ शुभेंदु अधिकारी, नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलन किया।
इसके बाद गणेश वंदना पर जाह्नवी और वैष्णवी ने नृत्य की प्रस्तुति दी। मखना और घर मोरे परदेसी गीत पर जाह्नवी ने नृत्य प्रस्तुत किया। फिर ‘नशीले नैन’ पर दीपा यादव, रेखा, पूजा, संगीता, प्रीति, नमिता ने समूह नृत्य प्रस्तुत करके दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। गेम्स, डांस, चाट व्यंजन का लोगों ने अपने परिवार के साथ आनंद लिया। शुभ लाभ महोत्सव के तहत सहयोगी प्रतिष्ठानों पर खरीदारी के समय काटे गए कूपनों से लकी ड्रॉ भी निकाला गया। इस मौके पर जुटे लोगों ने चाट और सुस्वादु व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
इनका हुआ सम्मान
मोहित अरोरा (अरोरा वस्त्रलोक), मोहित यादव (शिव शक्ति टैक्सटाइल्स), अतुल अग्रवाल (नेवीटेक फार्मा), डॉ. नरेंद्र सांगवान (सांगवान सिटी), शैलेंद्र (ओजोन सिटी), मोहम्मद शाहिद जीएम (आरएस ऑटो), पीयूष गुप्ता (प्रधान जी फर्नीचर), शरद माहेश्वरी (हर्ष इंटरप्राइजेज), अतुल गुप्ता (श्री बालाजी टाइल्स), तुषार सिंह (शिवा ऑटो), जयप्रकाश (श्री हरि ई-व्हीकल), संगीता दोहरे, पुष्पेंद्र दोहरे (हैरी मोटर्स), दीपक कुमार (सीएम होंडा), राजीव अग्रवाल (संजय शो मिल), आकाश कुमार (वीएस इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर), ध्रुव अग्रवाल (देव मोटर्स), डॉ. वरुण गुप्ता, विनीत वार्ष्णेय (वरुण आई केयर), अंकित अग्रवाल (एंटिक वुड्स), लव गुप्ता (विद्या रेवती प्रसाद), दीपांशु वार्ष्णेय (जय दीपक बर्तन), अनिका-अनुल गर्ग, विजय यादव, योगेश (बॉयंत बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड माधवास), प्रहलाद अग्रवाल (रुचि एडवरटाइजर), कमल अरोरा (अरोरा मीडिया साल्यूशन), त्रिलोकी नाथ वार्ष्णेय (श्री साईं एडवरटाइजर), सतीश यादव (मीडिया पब्लिसिटी), अमित शर्मा (आराध्य एडवरटाइजिंग एजेंसी)।
ये रहे मौजूद
माधवास सोसाइटी की प्रीति सिन्हा-रूपेश सिन्हा, उर्मिला मिश्रा-सुशील कुमार, पूर्णिमा सक्सेना-आलोक सक्सेना, ज्योति-संदीप दोसांझ, नीति सिंह-महिपाल सिंह, संगीता-देवेंद्र, दीपा यादव-अरविंद यादव, रेखा-विशाल, रवि यादव, जीके शर्मा, अंकित शर्मा, इंद्रजीत सिंह, सभ्यता सिंह, गुलशन भारद्वाज, विनीत बंसल, आकाश अग्रवाल, रितु वार्ष्णेय, चंद्र प्रभा सिंह आदि।
मेहनत और ईमानदारी से मिल सकती मंजिल : रेनुका पवार
हरियाणवी सिंगर एवं डांसर रेनुका पंवार ने कहा कि मेहनत और ईमानदारी के बल पर जिंदगी में कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। पहली बार अलीगढ़ पहुंची रेनुका पवार ने कहा कि आज वह जिस भी मुकाम पर हैं वह उनकी मेहनत और दर्शकों के प्यार का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि यूं तो अलीगढ़ के तमाम दर्शकों से वह ऑनलाइन जुड़ी हुई हैं।
अमर उजाला को उन्होंने बताया कि हरियाणा से उन्हें पहचान मिली है। इसलिए वह कभी भी हरियाणा को नहीं छोड़ेंगी। कामयाबी में उनकी मेहनत के साथ ही भाई विक्की का अहम किरदार रहा है। उन्होंने कहा कि जीवन का मूल मंत्र है कि भले ही चाहे कितने भी उतार-चढ़ाव आएं लेकिन उनका सामना पूरे धैर्य के साथ करना चाहिए।
हरियाणवी सिंगर ने सपना चौधरी से कंपटीशन को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि वह न तो सपना चौधरी बन सकती हैं, और न ही सपना चौधरी ही रेनुका पवार बन सकती हैं। दोनों की अपनी-अपनी स्टाइल है। उन्होंने बताया कि देश में ही नहीं विदेश में भी उन्हें श्रोताओं का भरपूर प्यार मिला है। ॅ

क्वार्सी बाईपास स्थित बॉयंत बिल्डटेक माधवास में अमर उजाला शुभ लाभ महोत्सव का सिटी लकी ड्रॉ व परि?- फोटो : CITY OFFICE