{"_id":"61859018c2140a60a57eeca4","slug":"aligarh-crowd-gathered-on-mathura-kasganj-route-passengers-entered-through-window-for-seat-city-office-news-ali277469818","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : मथुरा-कासगंज रूट पर उमड़ी भीड़, सीट के लिए खिड़की से घुसे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : मथुरा-कासगंज रूट पर उमड़ी भीड़, सीट के लिए खिड़की से घुसे यात्री
विज्ञापन
गांधी पार्क बस स्टैंड पर भाई दूज पर घरों को जाने के लिये रोड़वेज बस की खिड़की से बच्ची को अंदर करते
- फोटो : CITY OFFICE
दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा के दिन शुक्रवार को अलीगढ़ से मथुरा और कासगंज रूट पर लोगों की भीड़ उमड़ी। घंटों के इंतजार के बाद बस आती तो सारी भीड़ बसों पर टूट पड़ती। सीट पाने के लिए आदमी ही नहीं, बच्चे और महिलाएं भी खिड़कियों से घुसे। जबकि अधिकांश लोगों ने खड़े-खड़े ही अपना सफर तय किया। जबकि शनिवार को भाई दूज के मौके पर आसपास के जिलों में काफी संख्या में लोगों के निकलने का अनुमान है। इसीलिए परिवहन निगम के अधिकारियों ने इसके व्यापक इंतजाम किये हैं।
शुक्रवार सुबह से ही लोग अपने-अपने जिलों के लिए बसों से रवाना होने लगे। दोपहर को एकदम से मथुरा और कासगंज रूट पर लोगों की भीड़ उमड़ी। भीड़ के सापेक्ष बसों की संख्या कम हो गई तो बस में चढ़ने के लिए यात्रियों में होड़ मच गई। घंटों इंतजार के बाद जैसे ही कोई बस आती। सवारियों के उतरने से पहले ही लोग उसमें चढ़ने के लिए आमादा रहते। सीट पाने के लिए लोग इतने बेताब थे कि आदमियों के साथ महिलाएं और बच्चे खिड़कियों से घुसे।
इसके अलावा लखनऊ-कानपुर रूट पर सबसे अधिक भीड़ रही। जबकि शनिवार को भाई दूज पर कई लोगों के निकलने का अनुमान लगाकर विभिन्न बसों की व्यवस्था की गई है। बुद्धविहार डिपो के एआरएम योगेंद्र पाल सिंह व अलीगढ़ डिपो के एआरएम वीके शुक्ला ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों का संचालन किया जाएगा। अन्य जनपदों के लिए अगर सीधे लोड फैक्टर मिला तो अतिरिक्त बस लगाई जाएंगी।