फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Crowd gathered in buses and trains on Bakrid, passengers were upset due to lack of means

अलीगढ़ : बकरीद पर बसों-ट्रेनों में उमड़ी भीड़, साधन न मिलने से परेशान रहे यात्री

Sun, 10 Jul 2022 12:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Crowd gathered in buses and trains on Bakrid, passengers were upset due to lack of means
अलीगढ़ : अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर उमड़ी यात्रियों की भीड़। अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

बकरीद के मौके पर अपने घर जाने वाले यात्री शनिवार को बेहद परेशान रहे। बसों और ट्रेनों में जमकर भीड़ उमड़ी। साधन न मिलने से यात्री परेशान भी रहे। दिल्ली-कानपुर रूट पर आम दिनों की अपेक्षा यात्रियों की काफी भीड़ दिखाई पड़ी। ट्रेनों व बसों में सीटों को लेकर मारामारी रही। लोकल रूट में शामिल टीएडी पैसेंजर ट्रेन रद्द रहने पर हालात और भी बिगड़ गए।
बकरीद को लेकर प्रदेश के साथ ही दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में नौकरी करने वाले नौकरीपेशा लोग अपने घर की तरफ रुख कर रहे हैं। इससे ट्रेन, रोडवेज बस भरकर चल रही हैं। यहां तक कि निजी वाहन चालकों ने भी मनमाना किराया वसूलकर लोगों को सफर कराया। भीड़ के चलते ट्रेनों में सीटें फुल थीं और बैठने तक भी कहीं जगह नहीं मिली। ट्रेन के कोच में सवार होने के लिए यात्रियों ने काफी जद्दोजहद की। उधर, टीएडी (टूंडला- अलीगढ़- दिल्ली) शनिवार को खुर्जा में चल रहे फ्लाई ओवर निर्माण के चलते निरस्त रही।
विज्ञापन

इससे अन्य ट्रेनों व वाहनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। यही हाल लोकल रूटों पर संचालित होने वाली रोडवेज बसों में भी दिखाई दिया। हालांकि रोडवेज ने बकरीद पर अतिरिक्त बसें चलवायी थीं। इसके बाद भी भीड़ के आगे बसों की संख्या कम रह गई। एआरएम अलीगढ़ वीके शुक्ला ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed