फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Criminals used to treat women like vultures during SP regime: MP

अलीगढ़ : सपा शासनकाल में महिलाओं को गिद्ध की तरह देखते थे अपराधी : सांसद

Tue, 21 Sep 2021 06:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Criminals used to treat women like vultures during SP regime: MP
पत्रकारो से वार्ता करते सतीश गौतम साथ में मंत्री रघुराज सिंह, संजीव राजा, अनिल पाराशर, रवेंद्र पा? - फोटो : CITY OFFICE
सांसद सतीश गौतम ने कहा कि सपा शासन में अपराधी महिलाओं को गिद्ध की तरह देखते थे। बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया और प्रदेशवासियों को भय एवं भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण प्रदान किया।
विज्ञापन

सांसद सतीश गौतम रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीबों को आवास देकर मिसाल कायम की। वहीं, माफिया द्वारा अवैध ढंग से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त एवं जमींदोज किया।
विज्ञापन

असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनी सरकार ने असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया। चौड़े-चौड़े हाईवे, मेट्रो कनेक्टिविटी और एक मंडल को दूसरे मंडल से एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज प्रदेश की पहचान एक्सप्रेसवे के रूप में हो रही है। चार लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई। कोरोना संकट काल में आपदा को अवसर में बदलते हुए हर हाथ को काम और हर भूखे को नि:शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया।
नारी सुरक्षा, स्वावलंबन एवं सम्मान को बनाए रखने के लिए मिश्न शक्ति अभियान का संचालन किया गया। कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से कन्या के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक की पढ़ाई का जिम्मा सरकार द्वारा लिया गया।
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में यूपी दूसरे स्थान पर
सांसद ने कहा कि आज प्रदेश में कई बड़े निवेशक निवेश के लिए तत्पर हैं। ईज आफ डूइंग बिजनेस में प्रदेश 14 वें स्थान से ऊपर उठकर दूसरे स्थान पर अपनी पहचान बनाने में सफल हुआ है। भारत सरकार की 44 परियोजनाओं में प्रदेश शीर्ष पर है। 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रदान किया गया है।
प्रदेश में आजादी के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में सर्वाधिक विकास हुआ। प्रदेश में 59 जनपदों में न्यूनतम एक मेडिकल कॉलेज क्रियाशील है। 1.44 लाख करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया गया। पीएम किसान निधि में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर रहा। ओडीओपी योजना से यूपी को पूरे विश्व में पहचान मिली। प्रदेश सरकार द्वारा तैयार कोविड प्रबंधन समूचे विश्व द्वारा सराहा गया।
‘विकास की लहर, हर गांव हर शहर’ का विमोचन
जन प्रतिनिधियों द्वारा प्रदेश सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित ‘विकास की लहर, हर गांव हर शहर’ नामक फोल्डर का विमोचन किया। इससे पहले जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने जनपदवासियों को बधाई दी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष रघुराज सिंह, विधायक संजीव राजा, अनिल पाराशर, रवेंद्रपाल सिंह, अनूप प्रधान एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह मौजूद थे।

साथा चीनी मिल की क्षमता जल्द बढ़ने की उम्मीद
सांसद सतीश गौतम ने पत्रकारों से कहा कि साथा चीनी मिल की क्षमता वृद्धि जल्द होने की उम्मीद है। जनप्रतिनिधियों का पत्र मुख्यमंत्री के पास पहुंच गया है। प्रभारी मंत्री सुरेश राणा खुद दिलचस्पी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है। भव्य राममंदिर का निर्माण हो रहा है। अयोध्या का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed