{"_id":"5fc3eb688ebc3ea3725226ea","slug":"aligarh-crime-news-city-office-news-ali249920399","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपार्टमेंट में सुपरवाइजर की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपार्टमेंट में सुपरवाइजर की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वार्सी थाना क्षेत्र की स्वर्ण जयंती नगर कालोनी स्थित आदित्य इम्पीरियल अपार्टमेंट में रविवार को एक कंपनी सुपरवाइजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
हरदोई जिले के थाना नानापाड़ा क्षेत्र के गांव हरसुखपुर के रहने वाले सरफराज (50) आदित्य इम्पीरियल अपार्टमेंट के फ्लैट बीजी-003 में रहते थे। साथ ही बरौला जाफराबाद स्थित एक प्लांट में नौकरी करते थे। शनिवार शाम को वह फ्लैट पर आने के बाद सो गए।
रविवार को उसके दोस्त शाहिद ने किसी काम से फोन किया। कई बार में फोन न उठने पर वह फ्लैट पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी प्रतिक्रिया न आने पर आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो सरफराज बेड पर अचेत पड़े थे। पुलिस उन्हें लेकर अस्पताल पहुंची। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर छोटेलाल के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम में मौत के कारणों का पता लगेगा। बाकी तहकीकात जारी है। ब्यूरो