{"_id":"5fb6c65c8ebc3e9ba53023fd","slug":"aligarh-crime-news-city-office-news-ali249110632","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अधिकारी के घर से चोरी, फालवर पर संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अधिकारी के घर से चोरी, फालवर पर संदेह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधिकारी के घर से चोरी, फालवर पर संदेह
सिविल लाइंस इलाके में है शहर में ही तैनात एक राजपत्रित पुलिस अधिकारी का आवास
--प्वाइंटर--
सरकारी काम से इलाहाबाद जाते समय घटना की जानकारी हुई
फालवर से की जा रही पुलिस द्वारा पूछताछ, सभी चुप्पी साधे हैं
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। महानगर में तैनात एक राजपत्रित पुलिस अधिकारी के घर नकदी चोरी हुई है। हालांकि इस खबर को बेहद गोपनीय रखा गया। मगर यह खबर जंगल में लगी आग की तरह बाहर आ गई। इसके बाद अधिकारी इसे लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। इस चोरी को लेकर फालवर पर संदेह है, जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।
सिविल लाइंस इलाके में रहने वाले शहर में ही तैनात राजपत्रित पुलिस अधिकारी के सरकारी आवास पर हुई इस घटना को लेकर पता चला है कि पुलिस अधिकारी बुधवार देर शाम सरकारी काम से इलाहाबाद जाने की तैयारी में बैग पैक कर रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि उनके घर में रखी नकदी गायब है। यह देख उनका माथा ठनका। चूंकि उनके यहां सेवारत फालवर कुछ दिन पहले ही आया था, इसलिए उनका शक उसी पर गया। उन्होंने तत्काल पुलिस बुलाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद वे खुद इलाहाबाद रवाना हो गए। उससे सिविल लाइंस थाने में पूछताछ जारी है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रविंद्र दुबे से जब पूछा गया तो उन्होंने इतना ही बताया कि साहब ने उसे थाने में बैठाने के लिए कहा था। इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं है। वहीं जब संबंधित राजपत्रित अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने यही जवाब दिया कि अभी इलाहाबाद में सरकारी काम से आया हूं। शुक्रवार को वापस लौटने पर ही कुछ बता पाऊंगा।