{"_id":"5ffe02718ebc3e333759888f","slug":"aligarh-crime-city-office-news-ali2535946200","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटने से हुई किशोरी की मौत, किसने फेंका तय करेगी पुलिस जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटने से हुई किशोरी की मौत, किसने फेंका तय करेगी पुलिस जांच
विज्ञापन
हरदुआगंज क्षेत्र की बीकॉम की छात्रा को अगवा करने और हत्या कर शव छर्रा अड्डे के पास रेलवे ट्रैक पर फेंकने की घटना में पुलिस की जांच तेजी से जारी है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम में स्पष्ट हुआ है कि उसकी मौत ट्रेन से कटकर हुई है। अब पुलिस जांच में यह तय होगा कि आखिर उसे ट्रेन के आगे किसने और किन परिस्थितियों में फेंका।
हरदुआगंज क्षेत्र के किसान परिवार की 17 वर्षीय किशोरी निजी कॉलेज से बीकॉम प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। वह रविवार दोपहर करीब एक बजे घर से अलीगढ़ जाने की कहकर निकली थी। परिवार का आरोप है कि उसे उसका प्रेमी व दो दोस्त गांव के बाहर से बाइक पर ले गए। इसके बाद जब वह घर नहीं लौटी तो उसके प्रेमी के नंबर पर फोन करने पर वह उसे वापस करने के नाम पर पांच लाख रुपये फिरौती मांग रहे थे। न देने पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे रहे थे। इसी बीच सोमवार सुबह किशोरी का शव छर्रा अड्डा के पास मिल गया, जिसकी देर रात परिवार ने पहचान करते हुए तीन लोगों पर अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
इधर, मंगलवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम होने पर शव परिजन साथ ले गए और पुलिस मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। सूत्रों के अनुसार किशोरी की मौत ट्रेन से कटकर हुई है। हत्या से पहले उसके साथ किसी तरह का गलत काम किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी स्लाइड को सुरक्षित रखा गया है। इंस्पेक्टर गांधीपार्क हरिभान सिंह राठौर का कहना है कि प्रकरण में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ-साथ आरोपियों की लोकेशन पर भी काम किया जा रहा है। वह रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंची, किसने उसे फेंका इन सवालों का जवाब मिलने पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।