फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh crime

सिंधौली में महिला को बंधक बनाकर लूट

Tue, 24 Nov 2020 01:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Aligarh crime
महानगर के गांधी पार्क थाना क्षेत्र के शहर से सटे गांव सिंधौली में सोमवार शाम एक घर में घुसे तीन नकाबपोश बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर 3 लाख रुपये से अधिक की लूट को अंजाम दिया। बदमाशों के फरार होने के बाद महिला के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने उसे मुक्त कराया। इधर, सूचना पर थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। देर रात तक बदमाशों की तलाश जारी रही। पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वाकया शाम साढ़े सात बजे करीब का है। सिंधौली के प्राइवेट बस अड्डे पर काम करने वाले रमेश पाल सिंह निवासी सिंधौली के घर में उनकी पत्नी चंद्रवती अकेली थी। तभी तीन बदमाश खुद को रमेश पाल सिंह का परिचित बताकर घर के भीतर घुस गए। उन्होंने हथियारों के बल पर महिला को बंधक बना लिया और उससे तिजोरी की चाभी ले ली। इसके बाद दो से ढाई लाख रुपये के जेवरात और 40 हजार रुपये की नकदी लूट ली। महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसके साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस डर से वह शांत हो गई। बदमाशों के भागने पर महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो पड़ोसी घर के भीतर पहुंचे। उन्होंने महिला को मुक्त कराया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन शुरू करते हुए आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के खंगालना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर गांधी पार्क मणिकांत शर्मा के मुताबिक महिला के पति रमेश पाल सिंह की तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed