फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two crooks injured in an encounter

क्वार्सी में पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे जख्मी, एक गिरफ्तार

Tue, 08 Sep 2020 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Two crooks injured in an encounter
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : ??? ?????
महानगर में सक्रिय लुटेरों और झपटमारों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान सोमवार देर रात दो लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से जख्मी हो गए। एक बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। घायल बदमाश पेशेवर लुटेरे हैं, जिनका लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन

देर रात करीब 11.30 बजे क्वार्सी पुलिस के दरोगा अफसर खां, अतुल कुमार व रूपचंद अनूपशहर रोड एफएम तिराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। नगला पटवारी की ओर से एक बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो फायरिंग करते हुए मंजूरगढ़ी की ओर जंगलों में भाग गए। पुलिस ने घेराबंदी की और जवाबी फायरिंग में दो बदमाश पैर में गोली लगने से जख्मी हो गए। वहीं, एक बदमाश भाग निकला। सूचना पर इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस प्रमेंद्र कुमार, सीओ तृतीय अनिल समानिया आदि भी पहुंच गए। देररात चली कांबिग में भागने वाले बदमाश फईम पुत्र मैराज निवासी सराय मियां देहली गेट को दबोच लिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल के अनुसार पकड़े गए बदमाशों की पहचान चाहत उर्फ समीर पुत्र भूरा निवासी बाबरी मंडी बजरिया सराय काले खां सासनी गेट व इमरान उर्फ ठाकुर पुत्र शमशाद निवासी सराय मियां देहली गेट के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के अनुसार, पकड़े गए बदमाश पेशेवर लुटेरे व झपटमार हैं। शहर में आए दिन वारदात करते थे। पूर्व में कई बार जेल जा चुके हैं। घायल दोनों बदमाशों पर 15-15 लूट व झपटमारी के मामले दर्ज हैं। बाकी जानकारी जुटाई जा रही है कि वे कहां से वांछित थे। इधर, एसएसपी मुनिराज जी ने इस सफलता पर पुलिस को शाबाशी दी है। वहीं फॉरेंसिंक टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। साक्ष्य संकलन के दौरान बदमाशों की एक बाइक, दो तमंचे व कारतूस आदि बरामद किए गए हैं।

सिविल लाइंस-क्वार्सी क्षेत्र में लगातार हो रही थीं वारदातें
इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल के अनुसार पिछले कुछ दिन से क्वार्सी व सिविल लाइंस इलाके में लगातार छिनैतियां हो रही थीं। इसी बीच इन बदमाशों के विषय में लगातार इनपुट मिल रहा था। दो दिन पहले इकरा कालोनी, इससे पहले सिविल लाइंस में छिनैती की वारदात हुई थी। अंदेशा है कि यही इस काम को कर रहे थे। पूछताछ में बाकी चीजें साफ होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed