फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Crime

अलीगढ़ः व्यापारी का 3.50 लाख रुपयों से भरा बैग ले गए बदमाश

Thu, 07 Oct 2021 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Crime
पीड़ित व्यापारी अनमोल गुप्ता (संवाद) - फोटो : CHHARRA
कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से एक व्यापारी का दो बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाली रही है। पीड़ित व्यापारी ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव धनसारी निवासी अनमोल गुप्ता पुत्र कुलदीप गुप्ता कस्बा में स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में गल्ला व्यापारी हैं। बुधवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे पंजाब नेशनल बैंक से साढ़े तीन लाख रुपये निकाल कर एसबीआई की शाखा से रुपये निकालने गए थे। बैग को काउंटर पर रख चेक भरने लगे। तभी एक अज्ञात बदमाश ने उन्हें बातों में उलझा लिया।
विज्ञापन

दूसरा बदमाश बैग लेकर रफू चक्कर हो गया। व्यापारी ने बैग गायब देखा तो उसके होश उड़ गये। उसने शाखा के मैनेजर को सूचना दी। सूचना पर पहुंची छर्रा पुलिस ने बैंक, अरविन्द डेयरी, एक सर्राफा व बरौली रोड पर मौजूद विवेकानन्द इंटर कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 30 जुलाई को भी एक ऐसी ही घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया था, जिसमें रुपये निकालने आए थाना दादों के गांव ककराली निवासी एक किसान का अज्ञात बदमाश बैग लेकर फरार हो गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed