फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh crime

भुजपुरा में फंदे से लटककर विवाहिता की मौत

Wed, 18 Nov 2020 12:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh crime
सांकेतिक तस्वीर

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भुजपुरा में मंगलवार को एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। इसको लेकर मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ससुराल वाले फरार हैं । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे मायके वालों को सौंप दिया।

विज्ञापन


मूल रूप से भुजपुरा की ही रहने वाली अफसाना का निकाह 8 साल पहले वहीं के रहने वाले एक युवक के साथ हुआ था। परिवार में 3 बच्चे हैं। अफसाना का पति एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे थे। यह बात अफसाना समय-समय पर अपने मायके में बताती थी। आरोप लगाया कि सोमवार की रात को अफसाना के साथ फिर से मारपीट कर दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद जब उसकी मौत हो गई तो उसके शव को फंदे पर लटका दिया गया।

मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी गई कि अफसाना ने आत्महत्या कर ली है। जब मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोग फरार हो चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाली के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यूं तो यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन मायके पक्ष के लोग हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस यह तय करेगी क्या आगे की कार्रवाई किस तरह की जाए। हालांकि हम पूरे मामले की जांच भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed