फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh crime

सलीम की कनपटी को भेदती हुई पार हो गई थी गोली

Mon, 09 Mar 2020 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Aligarh crime
हत्या करने के बाद खुद को गोली मारने वाले सलीम बर्नी के शव का शनिवार देर रात पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को बुलंदशहर के ऊपरकोट स्थित अपने पैतृक घर पर ले गए। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सलीम के कनपटी से गोली आरपार होने की बात सामने आई है। पुलिस दोहरे हत्याकांड और खुदकुशी के हर पहलु की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के जोहराबाग में शुक्रवार को जूता-रेडीमेड व्यापारी अकरम की हत्या के बाद शनिवार की सुबह गांधी पार्क इलाके में बैंक कॉलोनी प्रीमियर नगर निवासी स्वप्निल वार्ष्णेय की भी हत्या कर दी गई। हत्या कर भाग रहे सलीम बर्नी निवासी जहीर मंजिल, सिविल लाइंस ने खुद को भी गोली मार ली थी, जिसमें उसकी मौत हो गई। इस घटना से सनसनी फैल गई। इसके बाद बेटा अशरफ बर्नी, भर्जी बबलू, भाई तसलीम और तहसील शव को बुलंदशहर स्थित अपने पैतृक आवास ले गए। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा रहीं। परिवार वाले भी घटना से हैरान हैं। इधर, अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस परिजनों की सुरक्षा में लगी है। एसपी सिटी अभिषेक के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कनपटी से गोली आरपार होने की बात सामने आई है। शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

देनदारों की बनाई थी सूची, होती कई की हत्या
पुलिस की जांच में सलीम को लेकर खुलासा हुआ है कि उसने क रीब एक दर्जन लोगों से रुपये ले रखे थे। इस रकम को लेकर वह चंपत होना चाहता था। मगर, देनदार उस पर निगाह गढ़ाए बैठे थे। देनदारों से वह परेशान हो गया था। लगातार रुपये वापस देने को दबाव बना रहे थे। इस पर उसने दबाव बनाने वालों की एक सूची तैयार कर ली थी। इस सूची में छह से सात लोगों के नाम बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इन नामों का अभी खुलासा नहीं किया है। मगर, पुलिस को जो सूची हाथ लगी है। उसके मुताबिक वह इन सभी लोगों की हत्या का प्लान तैयार कर चुका था। अगर, वह पुलिस के हाथ से दूर रहता और खुदकुशी न करता तो कई और देनदारों की हत्या कर सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकरम-स्वपिभनल के घर लोगों का जमावाड़ा
एक ही व्यक्ति की गोली का शिकार हुए अकरम और स्वप्निल के घर वालों के आंसू थम नहीं रहे हैं। रविवार को पूरे दिन इन दोनों के घरों पर लोगों का आना जाना लगा रहा। परिवारों में सलीम के प्रति बेहद गुस्सा भी था और यह भी कह रहे थे कि वह खुद ही अपनी गली को चला गया। इस दौरान स्वपिभनल के परिवार वाले यहां तक कह रहे थे कि अगर वह दस लाख रुपये की बात मान गया होता तो शायद आज जिंदा होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed