फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: cremation halted waiting for corona investigation report

अलीगढ़ : कोरोना जांच रिपोर्ट के इंतजार में दाह संस्कार रुका

Sat, 06 Jun 2020 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: cremation halted waiting for corona investigation report
कौशल कुमार ओझा
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से मृतकों का समय से दाह संस्कार भी नहीं हो पा रहा है। पीड़ित परिवार के सदस्य शव हासिल करने के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज एवं स्वास्थ्य विभाग का चक्कर लगा रहे हैं। लापरवाही का आलम यह है कि तीन मौतोें के छह-सात दिन बाद भी परिवार के सदस्यों को कोरोना वायरस जांच से संबंधित रिपोर्ट तक नहीं दी गई है।
महानगर के 48 वर्षीय नामी कपड़ा व्यवसायी की मौत 31 मई को जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान हुई थी। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। पांच दिन के अंदर मृतक के 82 वर्षीय पिता एवं 75 वर्षीय चाचा की मृत्यु हो गई है। 4 जून को चाचा की मृत्यु हुई थी और 5 जून तक उनके शव को कोरोना रिपोर्ट के इंतजार में रोक कर रखा गया है। इसके अलावा मृतक के 82 वर्षीय भाई, उनकी बहू एवं बच्चों सहित परिवार के अन्य सदस्यों की कोरोना जांच की रिपोर्ट नहीं आई है। परिवार के निकट संबंधी अशोक नवरत्न ने बताया कि रिपोर्ट के इंतजार मेें शव के दाह संस्कार में देरी हो रही है। बृहस्पतिवार से शव जेएन मेडिकल कॉलेज में पड़ा है। बात यहीं खत्म नहीं होती है।
विज्ञापन

पिछले महीने गंभीरपुरा के एक कारोबारी परिवार के तीन भाई की मृत्यु 17 दिन के अंतराल पर हो गई थी। उसी परिवार के चौथे भाई के यहां से 31 मई को आठ लोगों को नमूना लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट आज तक नहीं आई है। परिवार के लोग स्वास्थ्य विभाग से लेकर अन्य तमाम लोगों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई असर नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, तीन मृत भाइयों की गूलर रोड निवासी एक बहन भी कोरोना संक्त्रस्मित है और उसका उपचार चल रहा है। उसके परिवार के कई सदस्यों की रिपोर्ट भी नहीं आई है। गंभीरपुरा के कारोबारी परिवार में पहली मौत 13 मई को 56 वर्षीय हार्डवेयर कारोबारी की हुई थी। मरने के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 21 मई को मृतक के 58 वर्षीय बड़े भाई की मौत हो गई। 49 वर्षीय तीसरे भाई की मौत 30 मई को हुई थी। खास बात यह है कि बाद के दोनो भाईयों की रिपेार्ट मरने के बाद निगेटिव आई थी। लेकिन रिपोर्ट के इंतजार में 24 से 36 घंटे बाद दाह-संस्कार किया गया। अन्य मृतकों के परिजनों को भी शव प्राप्त करने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।
कटरा का कपड़ा व्यवसायी परिवार
- 48 वर्षीय कपड़ा व्यवसायी की 1 जून को मृत्यु
- 82 वर्षीय कपड़ा व्यवसायी के पिता की 3 जून को मृत्यु
- 75 वर्षीय कपड़ा व्यवसायी के चाचा की 4 जून को मृत्यु
गंभीरपुरा का कारोबारी परिवार
- 56 वर्षीय हार्डवेयर कारोबारी की 13 मई को मृत्यु
- 58 वर्षीय भाई की 21 मई को मृत्यु
- 49 वर्षीय भाई की 30 मई को मृत्यु
मुख्यमंत्री से शिकायत
कटरा के कपड़ा व्यवसायी परिवार द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की गई है। परिजनों का कहना है कि परिवार में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। परिवार के सदस्यों का कोरोना जांच के लिए 29 मई, 31 मई एवं 1 जून को नमूना लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट आज तक नहीं आई है। इससे परिवार में दहशत का माहौल है। एक महिला की तबियत भी खराब है। जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी परिवार के सदस्यों से संपर्क नहीं किया है। जिला प्रशासन में कोई संवेदना नहीं जगी है। प्रशासन को जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट जारी करने को निर्देशित करें।

यह सही है कि जेएन मेडिकल कॉलेज से कोरोना वायरस से संबंधित रिपोर्ट देरी से मिल रही है। नई मशीन लगने जा रही है। इससे रिपोर्ट में तेजी आएगी। हम दिखवाएंगे कि शव क्यों देरी से मिल रही है। आज मैं स्वयं जेएन मेडिकल कॉलेज गया था। इस संबंध में जेएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को पत्र भी लिखा गया है।
- डॉ. बीपी सिंह कल्याणी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed